फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Timardar patient in one hand and glucose bottle in the other hand

Aligarh News: तीमारदार के एक हाथ में मरीज, दूसरे हाथ में ग्लूकोज की बोतल

Thu, 02 Mar 2023 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 02 Mar 2023 01:35 AM IST
सार

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों के साथ आए तीमारदारों को स्ट्रेचर के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ को स्ट्रेचर मिल गया तो कोई इधर-उधर तलाशता रहा। जब स्ट्रेचर नहीं मिला तो उनका मरीज दूसरे मरीज के बेड के पास पड़े स्टूल पर बैठ गया।

विज्ञापन
Timardar patient in one hand and glucose bottle in the other hand
बीमार बच्ची को गोद में लिए हुए, दूसरे हाथ में ग्लूकोज बोतल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में बुधवार को स्ट्रेचर की कमी से मरीजों को जूझना पड़ा। स्ट्रेचर न होने चलते तीमारदार के एक हाथ में मरीज के संभाले था तो दूसरे हाथ में ग्लूकोज की बोतल पकड़ा था। स्ट्रेचर को पाने के लिए तीमारदारों ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन


मरीजों के साथ आए तीमारदारों को स्ट्रेचर के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ को स्ट्रेचर मिल गया तो कोई इधर-उधर तलाशता रहा। जब स्ट्रेचर नहीं मिला तो उनका मरीज दूसरे मरीज के बेड के पास पड़े स्टूल पर बैठ गया। तीमारदारों ने बताया कि डॉक्टर ने बिना स्ट्रेचर वाले मरीजों को देखने से मना कर दिया है। ऐसे में उन्हें मरीज को जमीन पर बैठाना पड़ा।
विज्ञापन


इस संबंध में सीएमओ डॉ. सैयद बदर आलम जवाब देने से बचते रहे। उन्होंने कहा कि स्ट्रेचर के मामले में उच्चाधिकारी ही जवाब दे सकते हैं। उधर, प्राचार्य प्रो. राकेश भार्गव ने बताया कि कॉलेज में स्ट्रेचर की कमी नहीं है। पहले से करीब 250 स्ट्रेचर है और हाल ही में 40 स्ट्रेचर खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय में गंदगी
मेडिकल कॉलेज के शौचालय में पसरी गंदगी स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रही है। जेएन मेडिकल कॉलेज के शौचालय में गंदगी है। मूत्रालय पॉट में पान-मसाला की छींटे हैं।इससे मरीजों और तीमारदारों में संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। शौचालय से उठने वाली बदबू से मरीज और तीमार परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed