फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tika, Malkhan, Tillu tickled... Saxena said - I like it

टीका, मलखान, टिल्लू ने गुदगुदाया...सक्सेना बोले-आई लाइक इट 

Sun, 31 Oct 2021 01:38 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 31 Oct 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Tika, Malkhan, Tillu tickled... Saxena said - I like it
भाभी जी घर पर है के मलखान टिल्लू और सक्सेना का प्रतीक चिंह् देकर स्वागत करते सुमित सर्राफ । - फोटो : Rupesh
‘भाबीजी घर पर हैं’ के किरदार अनोखेलाल सक्सेना, टीका, मलखान व टिल्लू ने शनिवार को जवाहर भवन में दीपावली मेले में दर्शकों को जमकर गुदगुदाया। किरदारों की चिरांदीपना देखकर दर्शकों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन




नगर निगम द्वारा जवाहर भवन में दीपावली मेला-विकास दीपोत्सव में शनिवार शाम को ‘भाबीजी घर पर हैं’ धारावाहिक के स्टार कास्ट की नाइट आयोजित हुई। कलाकार अनोखे लाल सक्सेना ने आई लाइक इट.. कहकर धमाकेदार एंट्री दी। उन्हें देखकर दर्शकों ने भी आई लाइक इट कहकर जवाब दिया। इसके बाद चारों कलाकार लड़की पटाने, दोस्ती की चिरांद आदि का नाटकीय प्रस्तुति दी तो दर्शक रोमांचित हो गए। टिल्लू चिरांद ने लड़की पटाने के लिए देवानंद, ऋतिक रोशन, शाहरुख खान की मिमिक्री की तो लोग हंस हंस के लोटपोट हो गए।
विज्ञापन




कार्यक्रम में टीका, मलखान और टिल्लू लड़की पटाने का नाटक करते हैं। लड़की तीनों को जवाहर भवन बुलाती है। जहां ढंग से रायता फैलता है। सक्सेना आई लाइक इट कहकर बताते हैं कि यह रेनू शर्मा मेरी बहन हैं। मैंने पुराना बदला लिया है, अब रेनू शर्मा तीनों को राखी बांधेगी। इस हंसी ठिठोली को देखकर दर्शक खूब गुदगुदाए। कलाकारों ने कई चुटकुले भी सुनाए। इस मौके पर पूर्व महापौर शकुंतला भारती, मानव महाजन, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त और ओजोन सिटी के चेयरमैन प्रवीन मंगला का परिवार मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज होकर कलाकार उतरे मंच से
कलाकारों की नाइट जैसे ही खत्म हुई। वैसे ही मंच पर भीड़ पहुंच गई। कलाकारों के साथ सेल्फी लेना शुरू किया, लेकिन इस दौरान धक्का-मुक्की हो गई। इससे कलाकार भी परेशान हुए और नाराज होकर वह मंच से नीचे उतर गए।


कलाकारों के मंच पर पहुंचते ही फैला रायता
कलाकारों के मंच पर पहुंचते ही नगर निगम के कुछ अधिकारी, कर्मचारी भी पहुंच गए। उनके साथ जनता में से भी कई लोग पहुंच गए। कलाकारों की एंट्री हुई ही थी कि उनके साथ मंच पर पहुंची भीड़ भी नाचने लग गई। जिन्हें देखकर कलाकार सहम गए और मंच के पीछे चले गए। माइक से सभी से अनुरोध किया गया कि मंच छोड़कर नीचे चले जाएं। नहीं मानने पर पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। इस दौरान प्रोग्राम शुरू ही होने वाला था कि तीनों कलाकारों के कॉलर माइक चालू नहीं हो पाए। इस दौरान दस मिनट तक कार्यक्रम बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed