फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tiger gang leader Hemu presented in court

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: टाइगर गैंग सरगना हेमू न्यायालय में पेश, हत्या के तमाम पहलुओं पर होगी पूछताछ

Sun, 07 Sep 2025 02:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 02:32 PM IST
सार

25 जुलाई को कोंडरा के शैलेंद्र उर्फ सोनू चौधरी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मुठभेड़ में महुआ खेड़ा के गांव तालसपुर कलां निवासी शूटर शिवा को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। इसमें मृतक के प्रॉपर्टी पार्टनर दिनेश चौधरी और टाइगर गैंग के सरगना हेमू चौधरी मुख्य साजिशकर्ता बताए थे।

विज्ञापन
Tiger gang leader Hemu presented in court
सोनू चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में तालानगरी के बहुचर्चित प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता हेमू चौधरी को शनिवार को भरतपुर पुलिस ने अलीगढ़ न्यायालय में पेश किया। इस दौरान हरदुआगंज पुलिस ने न्यायालय में हेमू पर सोनू की हत्या के मुकदमे का वारंट तामील कराते हुए रिमांड बनवाया। इसके बाद भरतपुर पुलिस उसे वापस ले गई।

विज्ञापन


25 जुलाई को कोंडरा के शैलेंद्र उर्फ सोनू चौधरी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में महुआ खेड़ा के गांव तालसपुर कलां निवासी शूटर शिवा को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। इसमें मृतक के प्रॉपर्टी पार्टनर दिनेश चौधरी और टाइगर गैंग के सरगना हेमू चौधरी मुख्य साजिशकर्ता बताए थे। पुलिस दिनेश को जेल भेज चुकी है। हेमू जेल में है।
विज्ञापन


अब 19 तारीख को फिर से अदालत ने तलब किया है। इससे पहले हरदुआगंज पुलिस उसके जेल जाकर बयान लेगी। फिर 19 तारीख को पुलिस कस्टडी रिमांड आवेदन किया जाएगा। तब उससे हत्या की साजिश से लेकर अन्य तमाम पहलुओं पर पूछताछ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेमू को राजस्थान पुलिस न्यायालय लेकर आई थी। सोनू की हत्या के मुकदमे में उस पर वारंट तामील कराया गया है। अब उसे बयान के बाद पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की प्रक्रिया होगी।- राजीव कुमार द्विवेदी, सीओ अतरौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed