{"_id":"622e41360b658143fb09b983","slug":"ticket-reservation-increased-by-65-percent-in-ten-months-railways-earned-eight-crores-aligarh-news-ali287043529","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः दस माह में 65 फीसदी बढ़ा टिकट आरक्षण, रेलवे ने कमाए आठ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः दस माह में 65 फीसदी बढ़ा टिकट आरक्षण, रेलवे ने कमाए आठ करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक तायल
कोरोना की पाबंदियां और खतरा कम होने के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। अलीगढ़ में वर्ष 2020-21 के मुकाबले मौजूदा वित्तीय वर्ष में टिकट आरक्षित कराने वालों की संख्या में 65 फीसदी का इजाफा हुआ है। वर्ष 2021-2022 में जनवरी तक दस महीनों में दो लाख 24 हजार 92 लोग ने टिकट आरक्षित कराया था, जिससे रेलवे ने 8 करोड़ 45 लाख 92 हजार रुपये की कमाई की। इसी दरम्यान 30 हजार 38 यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए, जो बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में कम है।
वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के बाद देशभर में भय का माहौल था। ट्रेनों के पहिए थम गए थे। लोगों को टिकट आरक्षण कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही थी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अलीगढ़ में अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक कुल एक लाख 47 हजार 729 यात्रियों ने टिकट आरक्षण कराया, जिससे रेलवे ने 6 करोड़ 51 लाख 50 हार 350 रुपये की कमाई की। 36 हजार 93 यात्रियों ने टिकट निरस्त करा दिए थे।
अलीगढ़ से रोजाना औसतन 746 लोग कराते हैं टिकट आरक्षित
ट्रेन से यात्रा करने के लिए रोजाना औसतन 746 यात्री टिकट आरक्षित कराते हैं, जिससे रेलवे को 2 लाख 81 हजार 973 रुपये की कमाई होती है। महीने में यह आंकड़ा 22 हजार 409 के पार पहुंच जाता है। महीने में टिकट निरस्त कराने वालों की औसतन संख्या तीन हजार पांच है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में रोजाना टिकट आरक्षित कराने वालों का आंकड़ा औसतन 410 था। अब हालात सामान्य हो चुके हैं तो ऐसे में रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों में जनरल कोच भी लगाए जा रहे हैं। वर्तमान में गोमती, संगम एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा करने की सुविधा है।
विज्ञापन
कोरोना काल के बाद ट्रेन से आने जाने वाले यात्रियों का आवागमन बढ़ा है। टिकअ आरक्षण निरस्त कराने वालों की संख्या में गिरावट आई है। यात्रियों के आवागमन के लिए ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इससे रेल का राजस्व बढ़ेगा।
- गोविंद सिंह, सीआरएस, अलीगढ़