फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Thunderstorm - rain caused power failure in the city

आंधी- बारिश ने गुल कर दी शहर की बिजली गुल

Tue, 24 May 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorm - rain caused power failure in the city
बारिश के बाद सुरेंद्र नगर में हुआ जलभराव। - फोटो : CITY OFFICE
सोमवार सुबह तेज आंधी के साथ ही झमाझम बारिश होने से जिले भर में दोपहर बाद तक बिजली और पानी का संकट रहा। आंधी ने देहात के कई इलाकों की विद्युत व्यवस्था चौपट करके रख दी, जबकि शहर को आपूर्ति देने वाली सभी 33 केवीए की लाइनें ट्रिप कर गईं। कुछ जगह मुख्य लाइनों पर पेड़ गिरने और खंभे टूटने से यातायात बाधित रहा । एक-एक फीडर पर दो-दो कर्मचारी लगाकर बिजली की आपूर्ति शुरू कराई गई। वहीं, बिजली न आने से शहर में लोगों को पानी संकट से भी जूझना पड़ा। कुछ इलाकों में हल्का जलभराव भी हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को दिन निकलते ही मौसम ने करवट ली और गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। हवाएं 16 किमी प्रति घंटे की गति से चलीं। आसमान में बादलों को उमड़ता देख आगामी 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद जताई गई । बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। दो-तीन दिन से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा था। लेकिन, सुबह पांच बजे धीमी गति से हवा चलना शुरू हुई। फिर आसमान में काले बादल छा गए। इसके कुछ देर बाद ही आंधी शुरू हुई, जहां - तहां पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गए। सबसे अधिक असर शहर के पंचम फीडर से निकल रही 33 केवीए लाइन और शहर को आपूर्ति देने वाली अन्य सभी 33 केवीए की लाइनों पर पड़ा। सुबह सात बजे के आसपास एक-एक कर सभी लाइनें ट्रिप कर गईं।
विज्ञापन

घंटाघर की 33 केवीए और रामघाट रोड पर 11 केवीए लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया। तीसरे सर्किल में आपूर्ति देने वाली 33 केवीए लाइन में फॉल्ट हो गया। प्रथम सर्किल में 11 केवीए सुदामापुरी इलाके में तार टूट गए, शक्तिनगर और बन्नादेवी थाने के पास पोल टूटने से दिक्कत हुई। लालडिग्गी के 33 केवीए बॉक्स में दिक्कत से बड़ा इलाका प्रभावित रहा। घंटाघर, रामघाट रोड व स्वर्ण जयंती नगर छोड़कर बाकी सभी इलाकों में 10 से 11 बजे तक आपूर्ति शुरू कर दी गई। इन तीनों इलाकों में दोपहर 12 बजे से एक बजे तक आपूर्ति शुरू हो पाई लेकिन बीच-बीच में लाइट ट्पि होती रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से शहर के इन्हीं इलाकों में सुबह से पानी का संकट भी रहा। इधर, नगर निगम स्तर से शहर में आधा दर्जन स्थानों पर टूटे पेड़ हटवाए गए और कई जगह टूटी होर्डिंग हटवाकर यातायात शुरू कराया। लालडिग्गी रोड पर पेड़ गिरने से काफी देर तक यातायात बाधित रहा। वहीं, इस बारिश से शहर में कुछ जगह हल्का जलभराव भी हुआ।
- नगर क्षेत्र में आज सुबह के समय काफी इलाकों में दिक्कत हुई, जिसे 10 बजे तक दुरुस्त करा लिया गया। मगर घंटाघर व पंचम फीडर की 33 केवीए लाइन की आपूर्ति दोपहर 12 बजे शुरू कराई जा सकी। - एसके जैन, अधीक्षण अभियंता नगर
अतरौली-गभाना में शाम तक विद्युत आपूर्ति बाधित
अलीगढ़। देहात क्षेत्र में बहुत जगह पेड़ व बिजली के खंभे टूटने से आपूर्ति बाधित हुई है। देहात क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता के अनुसार गभाना व अतरौली में अधिक समस्या होने के कारण शाम तक आपूर्ति बाधित थी, जिसे दुरुस्त करने का प्रयास जारी था।
मौसम विभाग ने जताया कल भी तेज बारिश का अनुमान
आंधी और बारिश से सब्जी व आम उत्पादकों को काफी नुकसान हुआ है। कच्चे आम पेड़ से टूट कर जमीन पर गिर गए । मौसम विभाग ने 25 मई को भी झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि इस बारिश से आम के अलावा टमाटर आदि सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है। खेत में पानी भरने के कारण फसल खराब हुई है। कई स्थानों पर मक्का व चरी की फसल हवा के झोंकों के चलते गिर गई । अन्य फसलों को नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, किसानों के लिए बारिश लाभदायक साबित होगी, क्योंकि फसलों को गर्मी में पलेवा की जरूरत थी, जो बारिश से पूरी हो गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि आंधी - बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। अतरौली में बिजली गिरने से एक युवक की मौत की खबर है। नियमानुसार दैवी आपदा के तहत आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed