{"_id":"64cab309da07d973da0807a4","slug":"thrown-out-of-the-house-by-saying-talaq-thrice-for-dowry-aligarh-news-c-112-1-sali1002-165-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दहेज के लिए तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दहेज के लिए तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाला
Thu, 03 Aug 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी निवासी एक महिला को उसके शौहर ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता के अनुसार दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शौहर ने पहले पीटा, फिर एक बार में ही तीन बार तलाक दे दिया।
पीड़िता निसार बानो के अनुसार उनका निकाह करीब 11 साल पहले मोहम्मद शमीम के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। कई-कई दिन भूखा रखते थे। शौहर के साथ ही ससुरल सलीम खां उसे बाइक पर बिठाकर छर्रा की पुलिया तक लाए। वहां पर शौहर ने तीन बार तलाक बोला और फिर शौहर और ससुर भाग निकले। कोतवाली निरीक्षक केपी सिंह के अनुसार मामले में ससुराल वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो गई है।