फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three youths were beaten, swings and variety show stopped

Aligarh News: तीन युवकों को पीटा, झूले और वैरायटी शो बंद कराए

Thu, 29 May 2025 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 29 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three youths were beaten, swings and variety show stopped
गंगीरी चौराहे पर चल रही बाल प्रदर्शनी (नुमाइश) में बुधवार को गंगीरी थाना पुलिस ने झूला और वैरायटी शो बंद करा दिए हैं। सोमवार की रात झूला झूलने पहुंचे सगे भाइयों सहित तीन युवकों की पिटाई के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वहीं पीड़ितों की ओर से ठेकेदार के खिलाफ गंगीरी थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

करीब पांच साल बाद गंगीरी चौराहे पर बाल प्रदर्शनी (नुमाइश) का आयोजन हो रहा है। सोमवार की देर रात करीब 11 बजे गांव हुसेपुर निवासी सगे भाई योगेश और प्रशांत पुत्रगण गुड्डन प्रदर्शनी में पहुंचने थे। दोनों भाई झूला झूलने के लिए पहुंचे और काउंट पर रुपये देकर टिकट कटवा लिया। आरोप है कि टिकट लेने के बावजूद ठेकेदार ने उन्हें झूला नहीं झुलाया।
विज्ञापन

इसी बात पर दोनों भाइयों ने एतराज जताया तो ठेकेदार के साथ उनकी कहासुनी होने लगी। आरोप है कि ठेकेदार ने अपने साथियों को बुला लिया और दोनों भाइयों की पिटाई कर दी। इसी बीच गांव रतरोई निवासी रोहताश पुत्र बाबू सिंह बीच-बचाव कराने लगे तो ठेकेदार ने उसे भी पीट दिया। इससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ गंगीरी सुमित गोस्वामी ने बताया कि तीनों घायल युवकों की ओर से तहरीर मिली है। इस पर नुमाइश में झूला, वैरायटी शो और डांस कार्यक्रम को बंद करा दिया गया है। नाव चलाने सहित अन्य आयोजन जारी रहेंगे। सभी दुकानें खुली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed