फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three youths riding two bikes collided with a bull

Aligarh News: सांड से टकराए दो बाइक सवार तीन युवक, दो की मौके पर ही मौत और एक घायल

Sun, 16 Jul 2023 08:29 PM IST
चमन शर्मा दिगम्बर सिंह, अमर उजाला, अलीगढ़
दिगम्बर सिंह, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 16 Jul 2023 08:29 PM IST
सार

जैसे ही बाइक सवार युवक गोंडा रोड सदरपुर गांव पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे सांड से बाइक सवार दोनों लोग टकरा गए। उनके पीछे चल रहे गोड़ा थाना क्षेत्र के गांव करहला गौरवा निवासी बाइक सवार होमगार्ड विजेन्द्र सिंह भी टकरा गए। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Three youths riding two bikes collided with a bull
दुर्घटना के बाद पुलिस और ग्रामीण हुए एकत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-गोंडा रोड पर रविवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब गांव सदलपुर के सामने दो बाइक सवार तीन युवक सांड से टकरा गए। सांड से टकराकर दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक होमगार्ड गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों युवको की मौत की खबर से परिवार में कोहराम गया।

विज्ञापन


थाना गांधी पार्क की धनीपुर मंडी के सामने नगला माली निवासी 18 वर्षीय सौरव पुत्र रूपकिशोर कश्यप, 19 वर्षीय विलेश पुत्र विनोद कश्यप रविवार को अपने घर से बाइक पर सवार होकर गोंडा रोड स्थिति किसी गांव में किसी व्यक्ति से हलवाई का काम की बात करने के लिए मिलने जा रहे थे। जैसे ही गोंडा रोड सदरपुर गांव पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे सांड से बाइक सवार दोनों लोग टकरा गए। उनके पीछे चल रहे गोड़ा थाना क्षेत्र के गांव करहला गौरवा निवासी बाइक सवार होमगार्ड विजेन्द्र सिंह भी टकरा गए। 
विज्ञापन


जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और सूचना लोधा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस ने अपाचे बाइक सवार दोनों युवकों के शव कब्जे में लिए और घायल बाइक सवार होमगार्ड को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पुलिस ने मृतक दोनों युवकों के परिजनों को और घायल होमगार्ड के परिजनों को दी। सांड से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई बाइकों को थाना परिसर में खड़ा कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन आवारा जानवरों से वाहन सवारों के हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों की जानें जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed