फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three-year-old girl student accused of physical harassment in school

Aligarh: तीन साल की छात्रा के साथ स्कूल में दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

Wed, 07 May 2025 08:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 07 May 2025 08:02 AM IST
सार

बच्ची गगन पब्लिक स्कूल के प्ले वे ग्रुप में नर्सरी की छात्रा है। छुट्टी के समय जब मां लेने गई तो उसे चलने में काफी परेशानी हो रही थी। घर पर कपड़े बदलने के दाैरान उसके शरीर पर खून नजर आया। जब उन्होंने बेटी से पूछा तो वह रोने लगी।

विज्ञापन
Three-year-old girl student accused of physical harassment in school
स्कूल में जांच करके बाहर आती एएसपी मंयक पाठक की गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के आगरा रोड पर स्थित गगन पब्लिक स्कूल के प्ले वे ग्रुप में पढ़ने वाली तीन साल की छात्रा के साथ स्कूल में दुष्कर्म का आरोप लगा है। छात्रा की मां ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि क्लास में गिरने से बच्चे के चोट लगी थी।

विज्ञापन


सासनीगेट क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली यह बच्ची प्ले वे ग्रुप में नर्सरी की छात्रा है। इसका 19 अप्रैल को ही यहां दाखिला कराया गया है। छात्रा की मां के अनुसार स्कूल की छुट्टी होने पर रोजाना की तरह 6 मई को जब वह बेटी को लेने के लिए स्कूल पहुंचीं तो बेटी को चलने में काफी परेशानी हो रही थी। इस पर वह उसे गोद में लेकर घर आ गई। यहां कपड़े बदलने के दाैरान उसके शरीर पर खून नजर आया। जब उन्होंने बेटी से पूछा तो वह रोने लगी। कुछ देर बाद मां बेटी को लेकर स्कूल पहुंची और अपनी शंका के बारे में स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी। मां का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन पहले लीपापोती करने लगा। फिर बताया कि बेटी को गिरने से चोट आई थी। जब उन्होंने सवाल उठाया कि यदि चोट आई थी तो उन्हें बताया क्यों नहीं गया। इसका जवाब नहीं दे पाए। 
विज्ञापन


यहां तक कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बेटी कमरे से काफी देर तक गायब नजर आ रही है। बाद में बच्ची को परिवार वाले आगरा रोड के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बच्ची की हालात देखकर डाॅक्टरों ने इलाज से पहले मामला पुलिस को बताने को कहा। इसके बाद पुलिस की मदद ली गई। एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चिकित्सकीय परीक्षण करा लिया गया है मगर अभी रिपोर्ट नहीं आई। रिपोर्ट से ही स्थिति साफ होगी। प्रकरण में गहनता से जांच की जा रही है और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम भी जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संतुलन बिगड़ने से स्टूल से गिर गई थी छात्रा-प्रबंधन

स्कूल प्रबंधन से जुड़ी उर्वशी गौड़ का कहना है कि बच्ची स्टूल पर खड़ी थी। तभी अचानक से उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे उसके प्राइवेट पार्ट पर हल्की चोट आई थी। इससे हल्का सा ब्लड आ जाने से उसके कपड़े खराब हो गए। इस पर माैजूद आया व स्टाफ ने उसे उठाकर उसके कपड़े आदि सही कराए थे। इसके बाद बच्ची सामान्य तरीके से बच्चों के साथ खेलती रही। हां इतना जरूर है कि बच्ची के गिर जाने की बात को मां को छुट्टी के समय नहीं बताया गया था। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद है। जिसमें बच्ची के गिरने से लेकर उसे उठाने आदि का वीडियो मौजूद है। इसे उन्होंने पुलिस को साैंप दिया है। यह दुष्कर्म का मामला नहीं है बस गलतफहमी से जुड़ा हुआ है। इससे ज्यादा कुछ नहीं।
स्कूल में पुलिस
पुलिस चार दिन में भेजे चार्जशीट, एक सप्ताह में दिलवाएंगे सजा
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह व महासचिव दीपक बंसल ने मासूम बच्ची के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मुकदमे में चार दिन में कोर्ट में चार्जशीट भेजें तो एक सप्ताह में इस पूरे मामले में दोषी को कठोर से कठोर सजा दिलवाएंगे। सामाजिक समता मंच के अध्यक्ष बल्देव चौधरी सीटू ने कहा है कि छात्रा के साथ हुई घटना अत्यंत निंदनीय और पीड़ादायक है। उन्होंने इस घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। यह समाज को कलंकित करने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed