फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three thousand people are drinking dirty water for five months

पांच महीने से तीन हजार लोग पी रहे गंदा पानी

Mon, 13 Jun 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three thousand people are drinking dirty water for five months
न्यू हरिओम नगर में खराब पड़े हैंडपंप को चलाकर दिखाते स्थानीय लोग । - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड - 39 मलखान नगर स्थित न्यू हरिओम नगर में पिछले पांच महीने से नलों में गंदा पानी की आपूर्ति हो रही है। इलाके की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या है। लीकेज के कारण दूषित जल पाइपलाइन के सहारे घरों तक पहुंच रहा है। इलाके में केवल तीन हैंडपंप हैं, जिसके सहारे करीब तीन हजार की आबादी है। उसमें भी दो खराब पड़े हैं। दो साल पहले अमृत योजना के तहत नई पाइपलाइन डाली गई थी, उसमें भी लीकेज की समस्या है। इलाके में दो ट्यूबवेल से जलापूर्ति होती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक साल पहले कोरोना में वार्ड के पार्षद रिजवान हुसैन का इंतकाल हो गया था। अब मानवीय तौर पर जनकपुरी वार्ड के पार्षद पुष्पेंद्र जादौन यहां का विकास कार्य देख रहे हैं। इलाके की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या है। पांच महीने से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में महिलाएं पानी के लिए इधर-उधर भटकती हैं। कुछ घरों में सबमर्सिबल लगा है, जहां से पानी भरती हैं। इलाके में कोई भी सरकारी समर्सिबल नहीं है। पानी की समस्या के चलते लोग रोजमर्रा के कामों के लिए परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

यह है स्थिति
- वार्ड 39 मलखान नगर (न्यू हरिओम नगर)
- इलाके की आबादी तीन हजार।
- जलस्तर 220 से 250 फुट।
- इलाके में तीन सरकारी हैंडपंप। दो खराब हालत में हैं।
- वार्ड में एक भी सरकारी सबमर्सिबल नहीं हैं।
- टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- दो साल पहले अमृत योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई हैं।
- दो सरकारी ट्यूबवेल से इलाके में जलापूर्ति।
- न्यू हरिओम नगर के पार्षद रिजवान हुसैन का कोरोना काल में इंतकाल हो गया था। जिसके बाद से यहां से विकास कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। पूरे वार्ड में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जो भी समस्या होती है उसे दूर किया जाता है। गंदे पानी की समस्या का जल्द निराकरण किया जाएगा। - पुष्पेंद्र जादौन, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

- न्यू हरिओम नगर में गंदे पानी की समस्या को लेकर टीम को निर्देशित कर दिया गया है। टीम घर घर जाकर सर्वे करेगी। जल्द समस्या को निस्तारित कराया जाएगा। - अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त

- पांच महीने से न्यू हरिओम नगर में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। लोग बहुत परेशान हैं। पानी खरीद कर पीना पड़ता है। - सुखदेव सिंह
- इलाके में अभी दो साल पहले ही अमृत योजना के तहत नई पाइपलाइन डाली गई हैं। जिसमें लीकेज की समस्या है। गंदा पानी आता है। - सावित्री सिंह
- इलाके में केवल तीन सरकारी हैंडपंप हैं, जिसमें दो खराब पड़े हैं। तीन हजार लोग दो हैंडपंपों के सहारे हैं। टैंकर की कोई व्यवस्था नहीं है। - मुन्नी देवी
- पांच महीने से लोग परेशान हैं। पानी के लिए हाहाकार मची हुई है। पाइपलाइन में लीकेज की समस्या है। शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होती है। - भूरी देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed