फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   three theif arrest

सूने घरों में चोरी और सरेराह लूट करने वाले तीन दबोचे

Fri, 22 Nov 2019 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
three theif arrest
सूनी राहों पर राहगीरों को लूटने और सूने घरों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन लुटेरों को थाना बन्ना देवी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दबोच लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस, लूटा गया माल आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिषेक ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि बन्ना देवी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के पास से लुटेरों का गिरोह गुजरने वाला है। वहां पर पुलिस की चेकिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान तीन बदमाश गुजरे, जिन्हें शक के आधार पर पुलिस ने रोका। पुलिस के रोकने पर वह सकपका गए। तलाशी में बदमाशों के पास से तमंचे, कारतूस, लूटे गए मोबाइल, नशीला पाउडर, नकदी आदि मिला। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम यश उर्फ अंकित कश्यप पुत्र नरेश कश्यप निवासी सारसौल, जीतू उर्फ जितेंद्र कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी प्रेमी पराठे के पीछे गली में बीमा नगर और दौलत राम पुत्र जिलाजीत निवासी सोरों जिला कासगंज हाल ट्रांसफार्मर वाली गली सारसौल बताए। पकड़े गए बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है और दर्जनों मुकदमे भी दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार, सिपाही सोनू बंसल, राजेश कुमार, विनय कुमार शामिल थे।
विज्ञापन

दो लाख रुपये के माल सहित दो चोर दबोचे
महानगर के क्वार्सी इलाके में पिछले दिनों एक के बाद एक बंद मकान को निशान बनाकर लाखों रुपये का माल उड़ाने वाले दो शातिर बृहस्पतिवार को क्यामपुर मोड़ के पास से पुलिस के हाथ लग गए। उनके पास से करीब दो लाख के जेवरात, दो मोबाइल फोन, 2300 रुपये की नकदी बरामद कर दोनों शातिरों को सुसंगत धाराओं में पाबंद कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्वार्सी विनोद कुमार के मुताबिक दबोचे गए चोरों की पहचान मनीष पुत्र मनोज कुमार निवासी किशनपुर, क्वार्सी, पंकज पुत्र रमेश चंद्र निवासी किशनपुर, क्वार्सी के तौर पर हुई है। पूछताछ में इन्होंने चित्रांजली कॉलोनी में सुभाष चंद्र पुत्र गुलाब सिंह, राजकुमार सिंह पुत्र द्वारिका सिंह निवासी रामबाग गली-3 के घर से चोरी करने की बात कुबूल की है। इनसे दो मोबाइल फ ोन, एक सोने का हार, चार चांदी के सिक्के, एक जोड़ी पायल, 2300 रुपये की नकदी बरामद की है। जेवरात की कीमत करीब दो लाख रुपये है। शातिरों को दबोचने वाली टीम में एसएसआई राजीव कुमार, एसआई अजीत सिंह, कांस्टेबल सचिन तोमर, मांगेलाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed