{"_id":"6543d4edaa7959727e0bf3ad","slug":"three-policemen-suspended-in-aligarh-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एसएसपी ने किए निलंबित, यह हैं वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एसएसपी ने किए निलंबित, यह हैं वजह
Thu, 02 Nov 2023 10:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:27 PM IST
सार
अलीगढ़ के एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों पर ठीक व्यवहार और क्रियाकलाप न करने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने व्यवहार और क्रियाकलापों को लेकर तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। इनमें 1 नवंबर को हरदुआगंज की तालानगरी चौकी से हटाए गए दरोगा भी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार तालानगरी चौकी प्रभारी संजीव मौर्य पर जनता से दुव्र्यवहार करने, चौकी क्षेत्र में घटित घटनाओं अनावरण में ठोस प्रयास न करने, विवेचनाओं में अनुचित लाभ लेने के आरोप संबंधी आरोप पर उन्हें निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह खैर के मुख्य आरक्षी लोकेंद्र को लूट के वांछित आरोपी से संदिग्ध वार्तालाप पाए जाने पर निलंबित किया गया है। इसके अलावा फायर स्टेशन बन्नादेवी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरेंद्र को शराब के नशे में अभद्रता करने पर निलंबित किया है।
विज्ञापन