फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three people including two Turi traders died in a bike collision

Aligarh Road Accident: बाइकों की भिड़ंत में दो तूरी कारोबारियों सहित तीन की मौत, मां-बेटी गंभीर घायल

Sun, 11 May 2025 10:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 11 May 2025 10:59 PM IST
सार

दो बाइकों पर पांच सवार थे। दोनों बाइक की भिड़ंत से पांचों लोग इधर-उधर गिर गए। हादसे में तीन की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

विज्ञापन
Three people including two Turi traders died in a bike collision
मृतक अमरचंद, मुकुल और प्रमोद कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरला थाना अंतर्गत नानऊ-छर्रा मार्ग पर गांव पहाड़ीपुर के पास 11 मई शाम साढ़े सात बजे आमने-सामने से आ रही दो बाइकें टकरा गईं। इस हादसे में दो तूरी कारोबारियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मरने वालों की पहचान मुकल वार्ष्णेय (44) पुत्र सत्तू वार्ष्णेय और गड्डू पंडित उर्फ प्रमोद (50) पुत्र ओमप्रकाश निवासी कौड़ियागंज और अमरचंद्र (25) पुत्र कन्हीलाल निवासी पहाड़ीपुर के रूप में हुई है। बाइकों की तेज रफ्तार को हादसे के पीछे वजह बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। 
विज्ञापन


हादसे के वक्त अमरचंद्र अपनी पत्नी बेबी (20) और बेटी काव्या (5) को अपनी ससुराल गांव गोधनपुर तेहरा मोड़ से लेकर अपने गांव लौट रहे थे। जब वह गांव पहाड़ीपुर से पहले गौरंग शीतगृह के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि पांचों लोग इधर-उधर गिर गए। शीतगृह कर्मी और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में अमरचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पीआरवी से मुकल और गड्डू पंडित उर्फ प्रमोद (50) को अकराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया,  जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेबी और काव्या छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकुल और गुड्डू पंडित तूरी की खरीद-फरोख्त कर ईंट भट्ठों पर बेचते थे। घटना के वक्त वे एक ईंट भट्ठे से भुगतान लेकर लौट रहे थे। मुकुल के पास से 27 हजार रुपये की नकदी भी मिली है। 

बरला क्षेत्र में छर्रा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मृत्यु हुई है। दो लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। बाकी आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं। - गर्वित सिंह, सीओ बरला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed