फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three people going to a wedding died in an accident

Aligarh Road Accident: वाहन ने कार में मारी टक्कर, शादी में जा रहे तीन लोगों की हादसे में मौत, चार घायल

Tue, 20 Feb 2024 12:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 12:32 AM IST
सार

जरगवां थाना रामघाट, उमरारा थाना डिबाई, नरेना व दो अज्ञात लोग कार से गंगीरी की ओर किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 10 औरेनी दलपतपुर के समीप छर्रा मार्ग पर अज्ञात वाहन उनकी कार में टक्कर मारकर निकल गया। हादसे में तीन बरातियों  की मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Three people going to a wedding died in an accident
अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के अतरौली में 19 फरवरी की रात करीब 10 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव औरेनी दलपतपुर के समीप बरातियों की कार में अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया। इससे कार सवार तीन बरातियों की मौत हो गई है, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बाबू पुत्र लटूरी निवासी जरगवां थाना रामघाट, भागेश्वर पुत्र छत्रपाल निवासी उमरारा थाना डिबाई, देवेश पुत्र बनी सिंह, अमरदीप पुत्र रामस्वरूप, पुष्पेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह निवासीगण नरेना व दो अज्ञात लोग कार से गंगीरी की ओर किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 10 औरेनी दलपतपुर के समीप छर्रा मार्ग पर अज्ञात वाहन उनकी कार में टक्कर मारकर निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल
हादसे में बाबू, भागेश्वर व एक अज्ञात की मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसपी देहात पलाश बंसल, एसडीएम अनिल कटियार, सीओ मो. अकमल खा, इंस्पेक्टर रणजीत चौधरी, तहसीलदार सुरेंद्र गौतम मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात के अनुसार घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये सभी किसी शादी में कहां जा रहे थे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed