फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three People died due to corona including two women

कोरोना से दो महिलाओं सहित तीन की मौत, 19 संक्रमित

Wed, 28 Oct 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three People died due to corona including two women
कोरोना वायरस की चपेट में आकर दो बुजुर्ग महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। 19 नए लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 24 लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। अब तक जनपद में संक्रमितों की संख्या 9396 और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 9098 तक पहुंच गई है। वर्तमान समय में 250 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में 55 वर्षीय एक मरीज की मौत हुई है। शहर के एक निजी अस्पताल में रामबाग कॉलोनी की 76 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। अंतिम संस्कार के बाद उनकी रिपोर्ट धनात्मक है। तीसरी मौत दिल्ली में हुई है
विज्ञापन

। 14 अक्तूबर को गूलर रोड निवासी 75 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई थी। उनका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था।, जहां महिला की मृत्यु हो गई। जेएन मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल अस्पताल, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में मंगलवार को 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed