फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three names of Vice Chancellor panel in AMU court meeting

AMU: एएमयू कुलपति पैनल के लिए तीन नाम फाइनल, इनमें से एक पर राष्ट्रपति लगाएंगे मुहर

Mon, 06 Nov 2023 02:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 02:22 PM IST
सार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति पैनल को लेकर मतदान खत्म हो गया है। ईसी के पांच नामों में से तीन फाइनल हो गए हैं, जो अब राष्ट्रपति के पास भेजे जाएंगे। राष्ट्रपति उनमें से एक पर अपनी मुहर लगाएंगे।

विज्ञापन
Three names of Vice Chancellor panel in AMU court meeting
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में कुलपति पैनल के तीन नामों के लिए कोर्ट सदस्यों की बैठक एनआरएससी क्लब में खत्म हो गई है। आज ईसी के पांच नामों में से तीन नामों पर मुहर लग गई है। इन नामों को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा, जिनमें से एक को फाइनल किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


ईसी बैठक में कुलपति पैनल के लिए प्रो. फैजान मुस्तफा, प्रो. नईमा खातून, प्रो. कयूम हसन, प्रो. एमयू रब्बानी, प्रो. फुरकान कमर के नाम फाइनल हुए थे। कोर्ट बैठक के बाद प्रो. एमयू रब्बानी, प्रो. फैजान मुस्तफा और प्रो. नईमा खातून के नाम कुलपति पैनल के लिए फाइनल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने मिल वोट
प्रो. एमयू रब्बानी-61
प्रो. फैजान मुस्तफा-53
प्रो. नईमा खातून-50
प्रो. फुरकान कमर-45
प्रो. कयूम हसन-43

कोर्ट बैठक में ये तीन नाम हुए हैं फाइनल
प्रो. एमयू रब्बानी
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन प्रो. एमयू रब्बानी हृदय रोग विशेषज्ञों में शुमार हैं। उन्होंने जेएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी किया। डॉ. रब्बानी ने इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी वाराणसी से डीएम कार्डियोलॉजी पूरी की।

प्रो. फैजान मुस्तफा
चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना के कुलपति प्रो. फैजान मुस्तफा हैं। वह हैदराबाद में नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च के कुलपति थे। वह पहले नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिशा के संस्थापक कुलपति थे। प्रो. मुस्तफा ने एएमयू में डीन और रजिस्ट्रार के रूप में भी काम किया है।
प्रो. नईमा खातून
एएमयू के वीमेंस कॉलेज में प्रो. नईमा खातून प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। वह नेशनल यूनिवर्सिटी रवांडा, लुईस वेली अमेरिका, यूनिवर्सिटी अलबा लूलिया रोमानिया, बैंकॉक, इंस्ताबुल तुर्किये, बोस्टन विवि अमेरिका में पढ़ा चुकी हैं। वह 2014 से प्राचार्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed