फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three more Corona positives found in old city, number of infected reached 37 in the district

पुराने शहर में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले, जिले में संक्रमितों की संख्या पहुंची 37

Fri, 01 May 2020 12:49 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 01 May 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three more Corona positives found in old city, number of infected reached 37 in the district
कोरोना संक्रमित मरीजों के रिश्तेदारों की जाँच करने पहुँची टीम। - फोटो : Dig Vishal
कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। जेएन मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में तीन नए केस पुष्ट हुए हैं। ये तीनों केस पुराने शहर के हॉट स्पॉट उस्मानपाड़ा और उसी क्षेत्र के चरखवालान के हैं। इनमें एक महिला व दो पुरुष हैं। इस तरह जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 37 पहुंच गई है। जिनमें एक की मौत हो चुकी है और एक स्वस्थ हो गया, जबकि एक एटा की किशोरी है, जिसका यहां जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



जेएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब द्वारा बृहस्पतिवार को नमूनों की जांच रिपोर्ट भेजी गई है, जिसमें महानगर के तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें हॉटस्पाट उस्मानपाड़ा की 26 वर्ष की महिला के साथ ही 40 वर्ष का व्यक्ति संक्रमित है। तीसरा चरखवालान का 32 वर्षीय युवक है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उस्मानपाड़ा के दोनों मरीजों का संबंध बुधवार को संक्रमित पाए गए हाथी पुल निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति से है। तीनों संक्रमितों को हरदुआगंज स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है। इनके घरों के आसपास के एक किलोमीटर एरिया को सील कर सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा है। परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक अपने जनपद में 36 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसमें से एक की मृत्यु और एक मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुका है। 34 मरीज एल वन हॉस्पिटल में हैं, जिनका इलाज चल रहा है। लॉकडाउन का पालन करें और लोगों से दूरी बनाकर रहें। अपने घर पर सुरक्षित रहें। यदि आप या आपका कोई जानकार कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के संपर्क में आया हो तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को दें ताकि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा सके।   - चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed