{"_id":"67daf5e554cc5f98130fdbd7","slug":"three-juvenile-offenders-caught-with-stolen-money-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चोरी के रुपये के साथ तीन बाल अपचारी पकड़े, भेजे बाल सुधार केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चोरी के रुपये के साथ तीन बाल अपचारी पकड़े, भेजे बाल सुधार केंद्र
Wed, 19 Mar 2025 10:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 19 Mar 2025 10:20 PM IST
सार
सोफा गांव के सरकारी अस्पताल के पास से एक बाल अपचारी को व एक दिन पूर्व दूसरे को गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी से पुलिस ने 30000 रुपये व तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खैर पुलिस ने 19 मार्च को तीन बाल अपचारियों को चोरी के रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है। न्यायालय के समक्ष तीनों को पेश कर बाल सुधार केंद्र भेज दिया है।
विज्ञापन
16 फरवरी को गांव सोफा के देसी शराब के सेल्समैन धर्मेंद्र कुमार ने अपने घर से 44000 रुपये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद खैर पुलिस ने टीम गठित कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। 19 मार्च को सोफा गांव के सरकारी अस्पताल के पास से एक बाल अपचारी को व एक दिन पूर्व दूसरे को गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी से पुलिस ने 30000 रुपये व तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन