{"_id":"5cd01366bdec22070d458e35","slug":"three-injured-due-to-acid-bottles-burst-in-the-bus-at-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद डिपो की बस में हुआ हादसा, तेजाब से भरी बोतल फटी, पांच झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद डिपो की बस में हुआ हादसा, तेजाब से भरी बोतल फटी, पांच झुलसे
Mon, 06 May 2019 09:03 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 06 May 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के गांधी पार्क बस अड्डे के पास सोमवार दोपहर जाम में फंसी फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस में तेजाब से भरी बोतल फटने से पांच लोग झुलस गए। बोतल फटने से फैला तेजाब परिचालक सहित पांच लोगों के ऊपर आ गिरा, जिससे मौके पर चीखपुकार मच गई। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस और रोडवेज के अधिकारी भी दौड़ पड़े। देर शाम तक घायलों की हालत में सुधार हो पाया।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद डिपो की बस दिल्ली से सवारियों को लेकर वाया अलीगढ़ फर्रुखाबाद जा रही थी। बस करीब सुबह 11 बजे गांधी पार्क बस अड्डे के पास लंबा जाम लगा होने के कारण उसमें फंस गई। इसी दौरान परिचालक की सीट के ऊपर सामान रखने को लगी ग्रिल में रखी तेजाब से भरी दो लीटर की प्लास्टिक की बोतल फट गई। इससे परिचालक आदेश कुमार (34) निवासी छिबरामऊ, कन्नौज, अनुष्का (8) पुत्री रामनरेश यादव निवासी यादव नगर, एटा व उसका मौसेरा भाई कुलवीर (16) पुत्र अतवीर सिंह निवासी सुरक्षा विहार, अलीगढ़ सहित अजहरुद्दीन (32) निवासी हापुड़, कमलेश (55) निवासी दादरी झुलस गए। परिचालक और बच्ची के चेहरे और पीठ पर तेजाब गिरा है।
विज्ञापन
साथ ही कुलवीर की पीठ पर तेजाब गिरा। इधर, अजहरुद्दीन और कमलेश के हाथों और चेहरे पर तेजाब के छींटे गिर गए। देर शाम तक घायलों की हालत में सुधार हो पाया। बताया जा रहा है कि तेजाब की बोतल तेज गर्मी के कारण फटी थी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे की सूचना पर रोडवेज के अधिकारी घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे। इधर, बस में मौजूद लोगों को दूसरी बस से फर्रुखाबाद के लिए रवाना किया गया। पुलिस और रोडवेज के अधिकारी बस में तेजाब की बोतल किस सवारी के द्वारा लाई गई थी, इसकी तहकीकात में जुटे हैं।
विज्ञापन