{"_id":"682104082f742fe76e083d10","slug":"three-including-two-turi-businessmen-killed-in-bike-collision-aligarh-news-c-2-ali1021-677793-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आमने-सामने टकराईं बाइक, तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आमने-सामने टकराईं बाइक, तीन की मौत, दो घायल
Mon, 12 May 2025 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 12 May 2025 01:39 AM IST
सार
बाइकों की तेज रफ्तार को हादसे के पीछे वजह बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नानऊ-छर्रा मार्ग पर गांव पहाड़ीपुर के पास रविवार शाम साढ़े सात बजे आमने-सामने से आ रही दो बाइकें टकरा गईं। इस हादसे में दो तूरी कारोबारियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मरने वालों की पहचान मुकल वार्ष्णेय (44) पुत्र सत्तू वार्ष्णेय और गड्डू पंडित उर्फ प्रमोद (50) पुत्र ओमप्रकाश निवासी कौड़ियागंज और अमरचंद्र (25) पुत्र कन्हीलाल निवासी पहाड़ीपुर के रूप में हुई है। बाइकों की तेज रफ्तार को हादसे के पीछे वजह बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
हादसे के वक्त अमरचंद्र अपनी पत्नी बेबी (20) और बेटी काव्या (5) को अपनी ससुराल गांव गोधनपुर तेहरा मोड़ से लेकर अपने गांव लौट रहे थे। जब वह गांव पहाड़ीपुर से पहले गौरंग शीतगृह के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि पांचों लोग इधर-उधर गिर गए। शीतगृह कर्मी और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
हादसे में अमरचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पीआरवी से मुकल और गड्डू पंडित उर्फ प्रमोद (50) को अकराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेबी और काव्या छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकुल और गुड्डू पंडित तूरी की खरीद-फरोख्त कर ईंट भट्ठों पर बेचते थे। घटना के वक्त वे एक ईंट भट्ठे से भुगतान लेकर लौट रहे थे। मुकुल के पास से 27 हजार रुपये की नकदी भी मिली है।
बरला क्षेत्र में छर्रा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मृत्यु हुई है। दो लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। बाकी आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं। - गर्वित सिंह, सीओ बरला