फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three including newspaper distributor killed in accident

Aligarh News: दुर्घटना में समाचार पत्र वितरक सहित तीन की मौत

Fri, 14 Apr 2023 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three including newspaper distributor killed in accident
जिले में बुधवार को हुईं तीन अलग अलग दुर्घटनाओं में समाचार पत्र वितरक सहित तीन लोगों की मौत हुई है। इनमें एक दुर्घटना दीवानी के बाहर हुई, जहां समाचार पत्र वितरक की मौत हो गई। वहीं एक जमालपुर में और एक तालानगरी में हुई है। गांधीपार्क अचलताल निवासी 40 वर्षीय अरविंद गोयल दुबे पड़ाव पर कपड़े की दुकान पर नौकरी करने के साथ-साथ समाचार पत्र वितरण का काम भी करते थे।
विज्ञापन



चार बच्चों के पिता अरुण बुधवार को स्कूटी से दीवानी की ओर किसी काम से गए थे। देर शाम अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और वे जख्मी हो गए। खबर पर पुलिस उन्हें मेडिकल लेकर गई। जहां मृत घोषित कर दिया। खबर पर परिजन भी पहुंच गए। अरुण की मौत सिर में चोट लगना बताया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन




इधर, मौलाना आजाद नगर निवासी 32 वर्षीय तनवीर मजदूरी करता था। दो बच्चों का पिता तनवीर बुधवार शाम पत्नी व बेटे के साथ बाइक पर दवा लेने गया था। तभी जमालपुर ओवरब्रिज पर पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनों जख्मी हुए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया। जहां बृहस्पतिवार को तनवीर को मृत घोषित कर दिया गया। इधर, हरदुआगंज के मोरथल का 30 वर्षीय राहुल वर्मा मजदूरी कर बुधवार शाम बाइक से घर लौट रहा था। तभी तालानगरी के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसे परिजन अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed