फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three illegal construction seal in civil line area

सिविल लाइन क्षेत्र में तीन अवैध निर्माण सील

Wed, 28 Oct 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three illegal construction seal in civil line area
सिविल लाइन क्षेत्र में एडीए द्वारा सील किये गए अवैध निर्माण। - फोटो : CITY OFFICE
अवैध निर्माण के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का अभियान जारी है। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने सिविल लाइन क्षेत्र में 3 अवैध निर्माणों पर सील लगा दी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि सबसे पहले कबीर नगर कॉलोनी अनूपशहर रोड पर महरुद्दीन आदि द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध भूतल में बनी पार्किंग के आगे के हिस्से में तीन दुकान बनाकर किया गया व्यावसायिक निर्माण सील किया गया।

इसके बाद ग्रेटर आजाद एन्क्लेव जमालपुर माफी शिवली बाग रोड पर अनवर अहमद सिद्दीकी द्वारा 864 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र से अलग भूतल और चार मंजिला फ्लैटों का निर्माण सील किया गया। बेहतल मस्जिद चौराहा बाग कॉलोनी में 438 वर्ग मीटर क्षेत्र में असफिया फारुख आदि द्वारा स्वीकृत मानचित्र से अलग भूतल व चार मंजिला फ्लैटों का निर्माण सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम के साथ सिविल लाइन पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed