फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three district badars including former district panchayat president Tejveer Guddu

अलीगढ़ : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर गुड्डू समेत तीन जिला बदर

Thu, 12 May 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three district badars including former district panchayat president Tejveer Guddu
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर गुड्डू के अलावा जहरीली शराब प्रकरण से जुड़े दो आरोपियों समेत तीन लोगों को एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल की कोर्ट ने छह-छह माह के लिए जिलाबदर घोषित कर दिया है। आदेश के तहत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को मथुरा के थाना गोवर्धन में अपनी हाजिरी लगानी होगी, जबकि जहरीली शराब प्रकरण में आरोपी रहे देवेंद्र पहलवान व अरुण पर भी जिला बदर की कार्रवाई की गई है। दोनों को बदांयू के थाना सहसवान में पहुंचकर अपनी हाजिरी देनी होगी।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि एसएसपी कलानिधि नैथानी की रिपोर्ट पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह गुड्डू निवासी जापान हाउस, मैरिस रोड व जहरीली शराब प्रकरण के आरोपी देवेंद्र पहलवान निवासी चंदनियां (क्वार्सी) व अरुण निवासी सराय पीतांबर, सासनीगेट के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत रिपोर्ट भेजी थी। इस पर तीनों को नोटिस जारी किया गया था। इसकी कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह गुड्डू ने कोर्ट में जवाब दाखिल करते हुए कहा कि वे सामाजिक कार्यों के अलावा सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हुए हैं, जबकि जहरीली शराब कांड के दो अन्य आरोपियों देवेंद्र पहलवान व अरुण ने पुलिस रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। एडीएम सिटी ने बताया कि जिला बदर की अवधि में कोई भी जिले में प्रवेश करेगा तो उस पर नियमानुसार अगले छह माह तक जिला बदर करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed