फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three deaths in 24 hours in Atrauli government hospital

सरकारी अस्पताल बना काल: अतरौली के 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में नहीं आपातकाल सेवाएं, 24 घंटे में तीन मौत

Sat, 30 Sep 2023 08:05 PM IST
चमन शर्मा भूपेंद्र चौधरी, अमर उजाला, अलीगढ़
भूपेंद्र चौधरी, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 08:05 PM IST
सार

अतरौली विधानसभा क्षेत्र से संदीप सिंह भाजपा के विधायक और राज्य मंत्री हैं। ये पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की विधानसभा का प्रमुख सरकारी अस्पताल है। आपातकाल सेवाओं का बाकायदा रोस्टर जारी होने के बाद भी डॉक्टर यहां बहुत कम मिलते हैं। दोपहर 2 बजे के बाद केवल कुछ स्वास्थ्य कर्मी ही पूरा अस्पताल चलाते हैं।

विज्ञापन
Three deaths in 24 hours in Atrauli government hospital
अतरौली का 100 शैय्या संयुक्त चिकित्साल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अस्पताल पहुंचकर मरीज और तीमारदार अच्छे होने की उम्मीद बांध लेते हैं, पर अलीगढ़ के अतरौली स्थित 100 शैय्या संयुक्त सरकारी चिकित्सालय 24 घंटे से मरीजों के लिए काल बना हुआ है। अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं न होने से 24 घंटे में तीन की जान चली गई।

विज्ञापन


अतरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आपातकालीन सेवाएं लोगों की जिंदगी नहीं बचा पा रही हैं। यहां पहुंचने वाले गंभीर मरीजों को सिर्फ रेफर किया जा रहा है। अलीगढ़ पहुंचते-पहुंचते उनकी मौत हो रही है। बीते 24 घंटे में ऐसे तीन मामले सामने आ चुके हैं। अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से मरीज काल के गाल में समा । 
विज्ञापन


अतरौली विधानसभा क्षेत्र से संदीप सिंह भाजपा के विधायक और राज्य मंत्री हैं। ये पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की विधानसभा का प्रमुख सरकारी अस्पताल है। आपातकाल सेवाओं का बाकायदा रोस्टर जारी होने के बाद भी डॉक्टर यहां बहुत कम मिलते हैं। दोपहर 2 बजे के बाद केवल कुछ स्वास्थ्य कर्मी ही पूरा अस्पताल चलाते हैं। स्थानीय नेताओं ने बार-बार इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में तीन मौत

  1. नवजात को जन्म देने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से दलपतपुर निवासी अनीता देवी ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया था।
  2. मोहल्ल कटरा निवासी 45 वर्षीय गजेंद्र सिंह उर्फ बल्ले की शुक्रवार शाम को मौत हो गई, उनकों पेट में दर्द की शिकायत थी। 
  3. पनेहरा निवासी आमिर बुखार से पीड़ित होने पर अस्पताल पहुंचा। इलाज नहीं मिलने से शनिवार की शाम उसकी भी मौत हो गई।

डॉक्टर के दोपहर 2 बजे के बाद न रहने, 24 घंटे में तीन मौत, अतरौली सामुदायिक स्वास्थय केंद्र की आपात कालीन सेवा में लापरवाही के मामलों की जांच कराएंगे। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उक्त प्रांगण में दो इमरजेंसी चलती हैं, इसको लेकर भी एक बैठक में विचार हुआ था। सीएमओ को एक ही जगह पर इमरजेंसी चलाने के निर्देश दिए गए थे। उन निर्देश पर क्या हुआ, इस बारे में भी जानकारी की जाएगी। - डॉ वीके सिंह, प्रभारी, एडी हेल्थ, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed