{"_id":"6a35b24ad4b5b6432c09c36b","slug":"three-children-visiting-their-maternal-grandparents-home-injured-after-being-hit-by-a-car-aligarh-news-c-2-gur1004-1001436-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार की टक्कर से ननिहाल आए तीन बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार की टक्कर से ननिहाल आए तीन बच्चे घायल
विज्ञापन
घायल प्रियांशी।
- फोटो : samvad
रोरावर थाना क्षेत्र के नादा पुल के पास शुक्रवार की शाम एक अनियंत्रित कार की टक्कर से तीन बच्चे घायल हो गए। बच्चे आगरा से छुट्टियों में अपनी ननिहाल में घूमने आए हैं। बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा के मुजफ्फर खां नानकपाड़ा निवासी शंकरलाल की 14 वर्षीय बेटी भार्गवी, यहीं के जीतू की 12 वर्षीय बेटी प्रियांशी व बेटा पलेश कुमार बन्नादेवी क्षेत्र में अपनी ननिहाल में स्कूल की छुट्टियों में घूमने आए थे। तीनों शुक्रवार शाम घर के बाहर नादा पुल के पास दुकान पर गोलगप्पे खाने जा रहे थे।
तभी एक अनियंत्रित कार ने तीनों बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बच्चे घायल हो गए, जबकि चालक कार को लेकर भाग गया। हादसे की सूचना पर परिजन माैके पर पहुंचे और बच्चों को सारसाैल चाैराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल रोरावर क्षेत्र का है। सीसीटीवी के जरिए भागे कार चालक को तलाशा जा रहा है। संवाद