फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three cheaters caught in pet exam in Aligarh

UP PET Exam: परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते अलीगढ़ में तीन मुन्ना भाई और पकड़े, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 30 Oct 2023 02:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 02:50 AM IST
सार

29 अक्तूबर को भी अलीगढ़ के 30 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। सुबह की पाली में दो एवं शाम की पाली में सॉल्वर गैंग का एक सदस्य पकड़ा गया है। ये तीनों परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे। इनकी आईडी का मिलान नहीं होने पर संदेह हुआ, जांच में इनके दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की पुष्टि हुई, इसके बाद इन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Three cheaters caught in pet exam in Aligarh
मुन्ना भाई हुए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी ) के दौरान 29 अक्तूब को भी पुलिस ने परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहे तीन और लोगों को पकड़ा है। दो दिन तक चली परीक्षा के दौरान अब आठ लोग पकड़े जा चुके हैं। इनके सॉल्वर गैंग से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन


नोडल अधिकारी एवं एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि 29 अक्तूबर को भी अलीगढ़ के 30 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि सुबह की पाली में दो एवं शाम की पाली में सॉल्वर गैंग का एक सदस्य पकड़ा गया है। ये तीनों परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे। इनकी आईडी का मिलान नहीं होने पर संदेह हुआ, जांच में इनके दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की पुष्टि हुई, इसके बाद इन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। इनके खिलाफ संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


पीईटी परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने जांच एवं पूछताछ में स्वीकारा है कि वे अपने रिश्तेदार, मित्र एवं दूसरे लोगों के लिए परीक्षा में शामिल होने आए थे। इसके लिए उन्होंने बायोमेट्रिक कराने के साथ ही आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों में भी फेरबदल कराया था। एडीएम ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गया था। रविवार को प्रथम पाली में 62.84 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 14,640 में से 9200 ने परीक्षा दी और 5440 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 64.60 फीसद यानि कुल 14,640 में से 9472 ने परीक्षा दी और 5168 परीक्षा में ही शामिल नहीं हुए। उन्होंने बताया कि पहले दिन दो पालियों में परीक्षा देने के लिए कुल 29, 280 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 18, 532 ने परीक्षा में भाग लिया और 10,748 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। 

चंदनिया में पकड़ा संदिग्ध में सही मिला

क्वार्सी क्षेत्र के चंदनियां स्थित पीडी पब्लिक कॉलेज में एक परीक्षार्थी को संदिग्ध मानते हुए पकड़ लिया। इससे यहां खलबली मच गई। बाद में गहनता से हुई जांच के बाद उसे क्लीन चिट दे दी गई। 

पीईटी  परीक्षा

फीरोजाबाद और एटा के रहने वाले पकड़े गए आरोपी
दूसरे की जगह परीक्षा देते  पकड़े गए तीनों आरोपी फिरोजाबाद और एटा के रहने  वाले हैं। एसपी सिटी मुगांक शेखर पाठक ने बताया कि हरदुआगंज के अग्रसेन इंटर कॉलेज से शिवकुमार निवासी तुस्सीपुरा, फिरोजाबाद, गांधीपार्क के गोपी राम पालीवाल इंटर कॉलेज, अचलताल से नरेंद्र कुमार निवासी खेडा वसुंधरा थाना अवागढ़, जनपद एटा को पकड़ा है। नरेंद्र अपने गांव के कमल प्रताप सिंह की जगह परीक्षा दे रहा था। सासनीगेट थाना क्षेत्र के रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज,खिरनीगेट से उदयवीर के स्थान पर परीक्षा दे रहे उसके गांव के ही सुभाष निवासी सिंघी नगला, थाना टूंडला, फिरोजाबाद को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। इनके खिलाफ संबंधि थानों पर रिपोर्ट दर्ज करा  दी गई है। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, प्रवेश परीक्षा कार्ड आदि दस्तावेज संदिग्ध मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीमें लगातार पूछताछ कर रही हैं कि वे किस सॉल्वर गैंग से जुड़े हुए हैं। अब तक वे कितनी परीक्षाओं में शामिल हो चुके हैं। संवाद

सॉल्वर गैंग का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
परीक्षा के दौरान पकड़े गए संदिग्ध परीक्षार्थियों के सॉल्वर गैंग से जुड़ा होने की बात सामने आ रही है। एसटीएफ और पुलिस टीमें पूरे नेटवर्क को भेदने में जुटी हुई हैं। पता किया जा रहा है कि गैंग ने अब तक कितने अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल कराया और कितनों को पास कराया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कई संदिग्ध बातें सामने आई हैं। कई के प्रवेश परीक्षा कार्ड से मिलान नहीं हो पा रहा है, जिनकी पुष्टि की जा रही है। दस्तावेजों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। 

बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर दिखी परीक्षार्थियों की भीड़ 

परीक्षा को लेकर रोडवेज बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ देखने को मिली। इससे व्यवस्थाओं में जुटे राेडवेज अफसराें को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा के अनुसार परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त बसें संचालित की गई, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई । रेलवे स्टेशन पर भी आरपीएफ, जीआरपी एवं रेलवे अफसर यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ाने एवं उतारने में मदद करते दिखाई दिए। उधर, शहर भर में परीक्षा के चलते कई कॉलेजों के बाहर जाम के हालात देखने को मिले। जबकि रामघाट रोड, गांधीपार्क, एटा चुंगी समेत प्रमुख मार्गो पर जाम लगा होने से वाहन रेंग-रेंगते रहे। देर शाम यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

बस के लिए मारामारी

बोले परीक्षार्थी 

परीक्षा में कुछ प्रश्न कठिन थे तो कुछ बेहद आसान थे, परीक्षा की काफी समय से तैयारी कर रही थी, जिससे परीक्षा में पास होने की पूरी उम्मींद है। - रचना, आगरा 
परीक्षा के दौरान कुछ प्रश्नों ने काफी देर तक उलझाए रखा। फिर भी परीक्षा अच्छे ढ़ंग से दी है, भरोसा है कि परीक्षा परिणाम उनके मन मुताबिक ही आएगा। - संघ मित्रा गौतम, फिरोजाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed