फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three arrested including one who stole railway goods and a scrap buyer

Aligarh News: रेलवे सामान चुराने वाले और खरीदने वाला कबाड़ी समेत तीन दबोचे, ऐसे करते थे चोरी

Thu, 07 Sep 2023 06:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 06:43 PM IST
सार

रेलवे का चोरी का माल दबोचे गए आरोपी एफएम टॉवर के पास कबाड़ी शफी मुहम्मद निवासी बरकती मस्जिद, भगवानगढ़ी, थाना क्वार्सी को बेचा था। इस पर टीम ने आरोपी कबाड़ी को दुकान से दबोच लिया। दुकान से चोरी स्क्रैप, रेलवे करीब 28 हजार रुपये कीमत के आठ क्विंटल लोहे के गाटर के 15 टुकड़े, चोरी कर माल खरीदने और बेचने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले छोटा हाथी को बरामद कर लिया। 

विज्ञापन
Three arrested including one who stole railway goods and a scrap buyer
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चोरी के माल समेत पकड़े गए चोर - फोटो : आरपीएफ

विस्तार

अलीगढ़ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं क्राइम बिंग ने रेलवे सामान की चोरी करने के दो आरोपी एवं माल खरीदने वाले एक कबाड़ी को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों रेलवे लाइन से रेलवे का स्क्रैप, लोहे के गाटर चोरी हुए थे। इस मामले में आरपीएफ एवं क्राइम बिंग की टीम चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद शकील निवासी दैवसैनी, रामघाट रोड, थाना क्वार्सी, पप्पू निवासी गांव उदयपुर, थाना राजपुर, जिला संभल को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि रेलवे का चोरी का माल उन्होंने एफएम टॉवर के पास कबाड़ी शफी मुहम्मद निवासी बरकती मस्जिद, भगवानगढ़ी, थाना क्वार्सी को बेचा था। इस पर टीम ने आरोपी कबाड़ी को अनूपशहर रोड स्थित दुकान से दबोच लिया। दुकान से चोरी स्क्रैप, रेलवे करीब 28 हजार रुपये कीमत के आठ क्विंटल लोहे के गाटर के 15 टुकड़े, चोरी कर माल खरीदने और बेचने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले छोटा हाथी को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आरपी (यूपी) एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर जेल भेजा है। पकड़ने वाली टीम में एसआई अमित सिंह चौधरी, एएसआई प्रेमपाल सिंह, हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह, क्राइम बिंग के इंस्पेक्टर विकास पचोली, एसआई भरत भूषण, कांस्टेबल गौरव सिंह शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed