{"_id":"6245f6f49f7ca921ee0e761f","slug":"three-arrested-for-bike-theft-city-office-news-ali288249883","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : बाइक चोरी में तीन गिरफ्तार, एक प्रेमिका के लिए कर रहा था चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : बाइक चोरी में तीन गिरफ्तार, एक प्रेमिका के लिए कर रहा था चोरी
विज्ञापन
मडराक पुलिस ने बृहस्पतिवार को वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। खास बात है कि इस गैंग का एक सदस्य अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करने और नशे की लत के लिए अपराध कर रहा था और बहुत जल्द पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल, दो साथी फरार हैं। इनसे दो बाइक व हथियार मिले हैं।
मडराक पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान मनोहरपुर कायस्थ मोड़ पर तीन लोगों को दबोचा गया। इन्होंने अपने नाम आरिफ निवासी कासिम नगर, सासनी गेट, संदीप व सूरज निवासी पडियावली, मडराक बताए। इनसे दो बाइक व हथियार मिले। इनके दो साथी अब्दुल रहमान व शहजाद भाग गए। इनमें से गैंग सरगना आरिफ पर पहले से 15 मुकदमे दर्ज हैं। इस गैंग में सूरज नए सदस्य के रूप में शामिल हुआ। वह खुद नशे का आदि है और प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए उसने यह रास्ता अपनाया। वह पहली बार गिरफ्तार हुआ है।
ये भी किए गए गिरफ्तार
अलीगढ़। महानगर की देहली गेट पुलिस ने आमिर निवासी गोकुलपुरी नई दिल्ली को चोरी की बाइक व एक बाइक के इंजन सहित गिरफ्तार किया है। इधर, सिविल लाइंस पुलिस ने राहुल निवासी जयगंज को तमंचा सहित दबोचा है।