फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three accused arrested who opened fire at Khereshwar chauraha

Aligarh News: खेरेश्वर चौराहे पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी दबोचे, घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

Sat, 14 Sep 2024 08:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 08:59 PM IST
सार

लोधा पुलिस ने गुलशन सिरोही उर्फ मनू सिरोही, हर्ष सिरोही व कुलदीप सिरोही को घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े आरोपियों से एक कुलदीप कुमार के खिलाफ पूर्व में ही थाना इगलास में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
Three accused arrested who opened fire at Khereshwar chauraha
पकड़े गए तीन आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ में लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहा पर 12 सितंबर को कार से कीचड़ के छींटे पड़ जाने पर बाइक सवारों और उनके साथियों द्वारा मारपीट व फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 14 सितंबर को तीन आरेपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


थाना लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहा के पास इलाके के ही गांव केशोपुर जोफरी निवासी नवीन कुमार 12 सितंबर को दवा लेने जा रहे थे। दोपहर के वक्त थाना रोरावर क्षेत्र में खेरेश्वर चौराहा से लोधा की तरफ जाते वक्त बाइक पर सवारों पर बारिश के पानी व कीचड़ के छींटे पड़ गए थे। इसी विवाद में बाइक सवारों ने अपने साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


बीच बचाव में खेरेश्वर चौराहा के पास दुकान चलाने वाले रामू उर्फ रामकुमार के भाई जितेंद्र उर्फ बवलू के हाथ में फायरिंग में गोली जा लगी थी। मारपीट में रामू के बेटे धीरज का सिर भी फट गया था। इस मामले में एसआई पुनीत कुमार ने कुलदीप सिंह सिरोही, हर्ष, गुलशन, राजा सिरोही, समीर सिरोही समस्त निवासी बन्नादेवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि लोधा पुलिस ने गुलशन सिरोही उर्फ मनू सिरोही, हर्ष सिरोही व कुलदीप सिरोही निवासी गुलशन पार्क, कृष्ण वाटिका, थाना बन्नादेवी को घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े आरोपियों से एक कुलदीप कुमार के खिलाफ पूर्व में ही थाना इगलास में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि मामले में फरार आरोपियों को तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed