फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three accused arrested in robbery from the son of Inspector

अलीगढ़ : दरोगा के बेटे से लूट में तीन बदमाश दबोचे, नकदी बरामद

Wed, 06 Apr 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in robbery from the son of Inspector
मडराक क्षेत्र में आसना के पास हुई सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे से लूट के मामले में पुलिस ने तीन लुटेरे गिरफ्तार किए हैं, जिनसे लूटी गई नकदी, मोबाइल के अलावा दो बाइक भी मिली हैं। इन पर पहले से आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार, गांव दौलरा के सेवानिवृत्त दरोगा गुलाब सिंह के बेटे चेतनपाल सिंह रविवार रात शहर से गांव जा रहे थे। उनके पिता रामघाट रोड के अस्पताल में भरती थे। वे उन्हीं के पास जा रहे थे। तभी बदमाशों ने बाईपास के सहारे 60 हजार नकद, मोबाइल, एटीएम कार्ड आदि लूट लिया।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर सोमवार रात पुलिस नौगवां मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। तभी तभी दो बाइकों पर तीन संदिग्ध युवकों को रोका गया। मगर भागने का प्रयास किया। बाद में किसी तरह वे पकड़ लिए गए। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम भुजपुरा के फरमान, मो.अतर उर्फ बाबी व दानिश बताए। पूछताछ में उन्होंने चेतनपाल से लूट स्वीकारी। उनसे दस हजार रुपये, मोबाइल व बाइक बरामद हुई है। इधर, क्वार्सी पुलिस ने मौलाना आजाद नगर के जुबैर को नशीले पदार्थ संग दबोचा है, जबकि रोरावर पुलिस ने शाहजमाल के नाजिम को तमंचा सहित दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed