फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Threatened call from the location of Tihar Jail, number closed

अलीगढ़ः तिहाड़ जेल की लोकेशन से आई धमकी भरी कॉल, नंबर बंद

Thu, 20 Jan 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Threatened call from the location of Tihar Jail, number closed
कादरी ट्रेवल्स के स्वामी को दो लाख की रंगदारी के लिए फोन दिल्ली की तिहाड़ जेल के आसपास से ही किया गया था। ऐसा अब तक की जांच में उजागर हो रहा है। हालांकि अभी वे दोनों नंबर बंद हैं, जिनसे रंगदारी के लिए कॉल की गई थी। मगर पुलिस सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन तलाशने में लगी है और मुनीर गैंग के स्थानीय गुर्गे भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सिविल लाइंस के शमशाद मार्केट इलाके के कादरी ट्रेवल्स के स्वामी वसीम को फोन करके दो लाख की रंगदारी मांगी गई थी। फोन करने वाले ने खुद को जुबेर के नाम से संबोधित किया था और ट्र कॉलर पर उसकी आईडी जुबेर तिहाड़ जेल के नाम से आ रही थी। तिहाड़ जेल का नाम आते ही मुनीर गैंग के स्थानीय गुर्गों को रडार पर लेकर जांच शुरू कर दी है, जिन दो नंबरों से कॉल आई थी वह बंद हैं। मगर उनकी लोकेशन तिहाड़ जेल के आसपास ही मालूम पड़ रही है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडे इतना ही बताते हैं इस मामले में लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जानकारी लेने के लिए एक टीम दिल्ली भी भेजी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed