फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Those who gave information about the loot of 18 lakhs in the quarrel got bail

अलीगढ़ : झगड़े में 18 लाख लूट की सूचना देने वालों को मिली जमानत

Fri, 25 Feb 2022 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Those who gave information about the loot of 18 lakhs in the quarrel got bail
नौरंगाबाद की मुकुंद नगर कॉलोनी में बुधवार रात कार निकालने को लेकर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले विशाल गौड़ के डॉक्टर पिता व पड़ोसियों में हुए झगड़े में गिरफ्तार चारों आरोपियों को जमानत मिल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चारों को सात साल से कम सजा के अपराध में जमानत दे दी गई। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश व भूमिका की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

विशाल गौड़ के पिता डॉ. योगेश गौड़ का उनके सेवानिवृत्त फौजी केएल शर्मा, उनके घर में किराये पर रहने वाले यतेंद्र, रंधीर आदि से कार निकालने को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान विशाल व उसके साथी भी मौके पर आ गए थे। मामले में फायरिंग होने पर पुलिस को यतेंद्र के घर से 18 लाख लूट की खबर दे दी। इस खबर पर पुलिस के पसीने छूट गए। खबर पर सीओ द्वितीय व गांधीपार्क पुलिस पहुंच गई। घंटों जांच के बाद साफ हुआ कि लूट नहीं हुई। सीओ मोहसिन खान के अनुसार मामले में सही बात उजागर होने पर पुलिस की ओर से एक पक्ष से केएल शर्मा, यतेंद्र, रंधीर व दूसरे पक्ष से योगेश गौड़, विशाल गौड़ व उसके छह सात अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें से केएल शर्मा, यतेंद्र, रंधीर व योगेश गौड़ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किए गए। इधर, चारों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed