फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Thieves rule in Ashok Nagar-Prayag Sarovar, millions crossed from closed houses

अशोक नगर-प्रयाग सरोवर में चोरों का राज, बंद मकानों से लाखों पार

Wed, 30 Oct 2019 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Thieves rule in Ashok Nagar-Prayag Sarovar, millions crossed from closed houses
हादसे के बाद - फोटो : अमर उजाला

दीपावली पर कड़ी चौकसी के बावजूद चोरों ने बंद घरों को निशाना बना डाला। देहली गेट की अति घनी आबादी वाले अशोक नगर और क्वार्सी के प्रयाग सरोवर के दो बंद मकानों के ताले चटकाते हुए लाखों रुपये का माल पार कर दिया है। दोनों घरों में रहने वाले परिवार दीपावली पर पैतृक घरों में पूजन के लिए गए थे और भाई दूज की शाम लौटने पर ताले टूटे देख चोरी की जानकारी हुई। दोनों सूचनाओं पर हरकत में आई पुलिस ने जांच पड़ताल करकार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


केस:-1
सासनी से लौटे साहूकार परिवार को टूटे मिले ताले
अशोक नगर निवासी मकान स्वामी साहूकारी करने वाले अंकित कुमार वार्ष्णेय के अनुसार घर में वह अपनी पत्नी और दो बुआओं के साथ रहते हैं। बुआ शिक्षिका हैं। दिवाली पर पूरा परिवार हाथरस के कस्बा सासनी स्थित बजरिया में अपने पैतृक घर में पूजा करने गए थे। मंगलवार की शाम पूरा परिवार लौटकर आया तो मकान के मुख्य द्वार सहित सभी कमरों के ताले टूटे मिले। घर की तिजोरी से कई लाख की नकदी, कई लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी सहित घर में रखे बर्तन और अन्य जरूरी सामान गायब मिला।
विज्ञापन


अंदेशा है कि चोरों ने सोमवार रात को वारदात को अंजाम दिया है। चोरी गए माल की कीमत कई लाख में है। कीमत का अनुमान लगाया जा रहा है। मामले में थाना पुलिस को तहरीर सौंप दी है। देहली गेट इंस्पेक्टर के मुताबिक चोरी गए माल की कीमत का अनुमान लगते ही तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित की मानें तो पूर्व में वह दिल्ली में नौकरी करते थे। किडनी खराब होने के बाद नौकरी छोड़ साहूकारी का काम करने लगे। घर से जो सामान चोरी हुआ है। उसमें कुछ लोगों द्वारा पैसों की एवज में गिरवी रखीं गई जायदादों के कागजात और गहने भी शामिल है। आशंका यह भी है कि यह चोरी किसी परिचित ने ही कराई है।
केस:-2
एनआरआई इंजीनियर और किरायेदार का घर बना निशाना
क्वार्सी की प्रयाग सरोवर निवासी जेसी गोयल पुत्र छुट्टन लाल बीएसएनएल से एसडीओ के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका बेटा सौरभ गोयल कनाडा में इंजीनियर है। जेसी गोयल जुलाई से बेटे सौरभ के साथ कनाडा में ही रह रहे हैं। प्रयाग सरोवर स्थित घर में नगर पालिका खैर के ठेकेदार नरेश अग्रवाल पुत्र रामकिशोर किराए पर रहते हैं।

नरेश के मुताबिक दीपावली पर वह परिवार सहित खैर के मनीपुर गांव स्थित पैतृक घर पूजन करने गए थे। भाई दूज के बाद मंगलवार की शाम को पत्नी लौटकर किराए के मकान पर पहुंची तो उसे घर के ताले टूटे मिले। छानबीन करने पर तिजोरी से 1.50 लाख के गहने और 50 हजार की नकदी गायब मिली। इधर, मकान मालिक के हिस्से वाले कमरों का भी ताला टूटा मिला।


मामले में थाना पुलिस सहित मकान मालिक को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए हैं। इंस्पेक्टर थाना क्वार्सी के अनुसार चोरी के संबंध में मकान मालिक की बेटी और किराएदार चोरी गए माल का हिसाब लगा रहे हैं। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चोरों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed