फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   They blocked Khair road by placing the dead body

Aligarh News: युवक का शव रखकर खैर रोड पर लगाया जाम

Wed, 23 Apr 2025 02:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
They blocked Khair road by placing the dead body
थाना लोधा क्षेत्र के गांव ताजपुर रसूलपुर में सोमवार दोपहर स्विमिंग पूल में मृत मिले युवक के परिजनों ने मंगलवार दोपहर खैर रोड पर शव रख कर जाम लगा दिया। इससे पहले परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगा कर स्विमिंग पूल संचालक और दोस्तों के खिलाफ लोधा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन




इस प्रदर्शन में सबसे ज्यादा महिलाएं थीं, जो उग्र हो गईं थीं। दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक खैर रोड पर जाम लगा रहा। सड़क पर शव रखने की सूचना पर लोधा थाना के एसओ अंकित सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। रोरावर व देहली गेट थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन मृतक युवक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन




प्रदर्शन कर रहे लोगों ने 25 लाख रुपये के मुआवजे की मांग उठाई। मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। गौर हो कि थाना देहली गेट के नगला महताब नई आबादी बाग निवासी युवक रवि (19) वर्ष के पिता हरिकेश कुमार पुत्र दानसहाय ने लोधा थाने में दोपहर को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र रवि सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब अपने दोस्त प्रह्लाद, अरुण, निखिल व लल्ला के साथ ताजपुर रसूलपुर के गगन पब्लिक स्कूल के पास बने महादेव स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ देर बाद दोस्तों ने स्विमिंग पूल के गार्ड से पूछा कि रवि का कहीं पता नहीं चल रहा है। तलाश किया तो रवि स्विमिंग पूल में मरा मिला। उसकी गर्दन टूटी हुई थी, पिता हरिकेश कुमार का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर स्विमिंग पूल में फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed