फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   These posts are vacant in AMU

AMU: 50 फीसदी से ज्यादा कोर्ट सदस्य रिक्त, ईसी के सात, चांसलर-पीवीसी और कोषाध्यक्ष पद खाली

Sun, 30 Jul 2023 04:25 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Jul 2023 04:25 AM IST
सार

एएमयू ईसी की बैठक करने के लिए केवल 15 सदस्य होने चाहिए। विवि में 193 कोर्ट सदस्य पद हैं। इनमें 108 पद रिक्त हैं। रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए लगातार मांगें उठ रही हैं। इसी तरह विवि में 28 ईसी सदस्य हैं, जिनमें सात पद रिक्त हैं।

विज्ञापन
These posts are vacant in AMU
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में कोर्ट सदस्य के 50 से ज्यादा पद रिक्त हैं। वहीं, कार्यकारी परिषद (ईसी) सदस्य के सात पद रिक्त हैं। साथ ही चांसलर, प्रो वाइस चासंलर व मानद कोषाध्यक्ष पद भी रिक्त चल रहा है। हालांकि, ईसी की बैठक करने के लिए केवल 15 सदस्य होने चाहिए। विवि में 193 कोर्ट सदस्य पद हैं। इनमें 108 पद रिक्त हैं। रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए लगातार मांगें उठ रही हैं। इसी तरह विवि में 28 ईसी सदस्य हैं, जिनमें सात पद रिक्त हैं।

विज्ञापन


ऐसे चुने जाते हैं कोर्ट सदस्य
पूर्व कुलपति आजीवन कोर्ट सदस्य होते हैं। सभी डीन, सेंटर के निदेशक, डीएसडल्यू, लाइब्रेरियन, रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर, पांच प्रोवोस्ट कोर्ट सदस्य होते हैं। 20 विभागाध्यक्ष वरिष्ठता के आधार, एक कोआर्डिनेटर, सभी कॉलेज के प्राचार्य कोर्ट सदस्य होते हैं। प्रोफेसर 2, एसोसिएट प्रोफसर 3, असिस्टेंट प्रोफेसर 5, गैर शिक्षण कर्मी 5, पूर्व छात्र 25, इंडस्ट्री व वाणिज्य से 10, लोकसभा से छह, राज्यसभा से 4 सदस्य, मुस्लिम सांस्कृतिक व अधिगम से 15, मुस्लिम कॉलेज ओरिएंटल अधिगम से 6, वक्फ बोर्ड से 4 उर्दू भाषा व साहित्य से 2, मुस्लिम शिक्षा व सांस्कृतिक सोसाइटी से 5, छात्र संघ से 4, विभिन्न संकाय से 11 विद्यार्थी कोर्ट सदस्य चुनाव के जरिये चुने जाते हैं। इसके अलावा विजिटर नॉमिनी, चीफ रेक्टर व चांसलर नॉमिनी 1-1 कोर्ट सदस्य होते हैं। डीन का कार्यकाल दो साल का होता है। निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल तीन साल का होता है।
विज्ञापन


ऐसे चुने जाते हैं ईसी सदस्य
पांच डीन ईसी सदस्य होते हैं, जिन्हें वरिष्ठता के आधार पर चयन किया जाता है। सेंटर के निदेशकों में से एक निदेशक वरिष्ठता के आधार पर ईसी सदस्य चुने जाते हैं। दो कॉलेज के प्राचार्य वरिष्ठता के आधार और वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या ईसी सदस्य चुने जाते हैं। वरिष्ठता के आधार पर एक प्रोवोस्ट ईसी सदस्य के लिए चुने जाते हैं। प्रॉक्टर सदस्य होते हैं। चुनाव के जरिये प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर से दो-दो और असिस्टेंट प्रोफेसर से दो-दो ईसी सदस्य चुने जाते हैं। यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों में से छह सदस्य ईसी सदस्य के लिए चुनाव के जरिये चुने जाते हैं। तीन सदस्य विजिटर के प्रतिनिधि होते हैं। एक चीफ रेक्टर का प्रतिनिधि होता है। निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट सदस्य पद रिक्त

पद             संख्या
चांसलर            1
प्रो वाइस चासंलर 1
मानद कोषाध्यक्ष 1
समन्वयक 1
प्रोफेसर            2
एसोसिएट प्रोफसर 3
असिस्टेंट प्रोफेसर 5
गैर शिक्षण कर्मी 5
पूर्व छात्र 25
इंडस्ट्री व वाणिज्य 10
राज्यसभा 4
मुस्लिम सांस्कृतिक व अधिगम 15
मुस्लिम कॉलेज ओरिएंटल अधिगम 6
वक्फ बोर्ड 4
उर्दू भाषा व साहित्य 2
मुस्लिम शिक्षा व सांस्कृतिक सोसाइटी 5
छात्र संघ 4
संकाय से विद्यार्थी 11
विजिटर नॉमिनी 1
चीफ रेक्टर नॉमिनी 1
चांसलर नॉमिनी 1

ईसी सदस्य पद रिक्त
पद संख्या
मानद कोषाध्यक्ष 1
कर्मचारी 6

ईसी सदस्य के काम
एएमयू के रणनीतिक व सुरक्षा अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. आफताब आलम ने बताया कि ईसी की बैठक में विवि से संबंधित सभी मसलों पर चर्चा होती है। ईसी नियुक्ति से लेकर विवि में बुनियादी सुविधाओं को मुहैया कराने की मंजूरी देती है। ईसी वार्षिक बजट और रिपोर्ट तैयार करती है। कुलपति पैनल में अहम भूमिका निभाती है। वह पैनल के लिए पांच अभ्यर्थियों का नाम प्रस्तावित करती है।

नोट : कुलपति व सह कुलपति पद पर प्रो. मोहम्मद गुलरेज हैं। दोनों पद पर अलग-अलग ईसी सदस्य होते हैं।


कोर्ट सदस्य के काम
एएमयू के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राहत अबरार ने बताया कि कोर्ट सदस्यों की बैठक में विवि की वार्षिक बजट व रिपोर्ट पर मुहर लगती है। ईसी से कुलपति पैनल के लिए पांच अभ्यर्थियों के नाम प्रस्तावित होते हैं, जिनमें तीन नामों पर यहां मुहर लगती है। इसके बाद यह नाम राष्ट्रपति को भेज दिए जाते हैं। कुलपति पैनल में कोर्ट सदस्यों की अहम भूमिका होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed