फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There will be webcasting of 55.83 percent polling booths in the district

अलीगढ़ : जिले के 55.83 प्रतिशत पोलिंग बूथों की होगी वेबकास्टिंग

Thu, 10 Feb 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
There will be webcasting of 55.83 percent polling booths in the district
विधानसभा चुनाव 2022 को स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए जिले के 55.83 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर सीसी कैमरे लगाकर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के बाद भारत निर्वाचन आयोग के अफसर लखनऊ व दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में बैठकर संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पर नजर रख सकेंगे। आम आदमी भी चाहे तो इस व्यवस्था का लाभ उठाकर मतदान प्रक्रिया देख सकेगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जिले में कुल 1631 मतदान केंद्र एवं 3134 मतदेय स्थल हैं। पूर्ण पारदर्शिता से चुनाव कराने के लिए इनमें से 1750 मतदेय स्थलों पर सीसी कैमरे स्थापित कराए गए हैं। माइक्रो आब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। सीसी कैमरे लगाने के बाद इन सभी बूथों की वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था से मतदान आरंभ होने से लेकर समाप्ति तक की पूरी प्रक्रिया सीधे चुनाव आयोग के अफसरों की निगाह में रहेगी। बताते चलें कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में जिले के 20 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग के इंतजाम किए गए थे। ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनोज राजपूत ने बताया कि वेबकास्टिंग के माध्यम से संपूर्ण मतदान प्रक्रिया की प्रत्येक गतिविधि पर सीधे तौर पर निगाह रखी जा सकेगी। भारत निर्वाचन आयोग के अफसर लखनऊ, दिल्ली से लेकर देश के किसी भी हिस्से में बैठकर मतदान प्रक्रिया पर नजर रख सकेंगे। आयोग के साथ ही कोई भी व्यक्ति संपूर्ण मतदान प्रक्रिया को अच्छे से देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed