{"_id":"6525a0dbe94066fb38093205","slug":"there-is-headache-in-selling-paddy-and-fever-in-buying-fertilizer-aligarh-news-c-301-1-sali1012-256-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: धान बेचने में सिरदर्द तो खाद लेने में आ रहा है बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: धान बेचने में सिरदर्द तो खाद लेने में आ रहा है बुखार
विज्ञापन
अतराैली के पीसीएफ केंद्र पर डीएपी खाद के लिए कतार में खड़े किसान। संवाद
- फोटो : Samvad
धान की फसल की कटाई के बाद किसान अब आलू और गेहूं की फसल की तैयारी में लग गया है। किसानों को एक तरफ धान को बेचने के लिए लंबी कतारों में जूझना पड़ रहा है, वहीं दूसरी फसल बोने के लिए खाद के लिए हर जोरआजमाइश करनी पड़ रही है। जिले के अधिकांश किसान इन दिनों दोहरी मार झेल रहे हैं।
गोंडा में डीएपी खाद की आवश्यकता है। क्षेत्रीय सहकारी समिति गोंडा, ढांटौली व इफको केंद्र से डीएपी मिल रही है। पिछले दिनों आई खाद का वितरण कर दिया गया है, इसके बाद से खाद नहीं है। सहकारी समिति गोंडा पर दो दिन में खाद आएगी। इफको केंद्र पर खाद है, लेकिन पॉश मशीन में आमद दर्ज न होने के कारण वहां भी बृहस्पतिवार से ही वितरण हो सकेगा।
तीनों केंद्रों से करीब 150 टन खाद ही वितरित हुआ है। मांग के अनुसार खाद उपलब्ध नहीं हुआ तो मारामारी के हालात हो सकते हैं। प्रति किसान चार से पांच बोरा ही खाद मिल रही है। मंगलवार को डीएपी न होने से किसान बैरंग लौट गए। गोंडा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविकरन सिंह ने कहा है कि समय से खाद उपलब्ध कराएं।