फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There is an increasing danger in the aligarh ... two more corona patient positive

अलीगढ़ में लगातार बढ़ रहा खतरा... दो और कोरोना मरीज पॉजिटिव

Mon, 11 May 2020 11:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
There is an increasing danger in the aligarh ... two more corona patient positive
एडीए कॉलोनी अवंतिका फेस वन में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : CITY OFFICE
शहर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को भी दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। भाजपा के बरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक के पड़ोसी दवा कारोबारी को प्रशासन ने पॉजिटिव घोषित किया है। फिलहाल, वह दिल्ली के एक हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं, सासनी गेट क्षेत्र के मोहल्ला अनारकली की महिला संक्रमित पाई गई है। वह आगरा रोड के एक निजी हॉस्पिटल में उपचार करा रही थी। इस तरह जनपद में अब कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 59 तक पहुंच गई है। इसमें से तीन मरीजों की पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

रामघाट रोड के अवंतिका फेस वन, स्वर्ण जयंती नगर निवासी 48 वर्षीय दवा कारोबारी की कई दिनों से तबियत खराब चल रही थी। उनका उपचार यहां के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। कारोबारी का रेलवे रोड स्थित थोक दवा मंडी फफाला में दवा का बड़ा कारोबार है। इसके अतिरिक्त निरंजनपुरी में मेडिकल स्टोर है। चार दिन पहले उनकी तबियत खराब होने पर परिजनों ने दिल्ली स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उसी समय से दवा कारोबारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की चर्चा चल रही थी। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खलबली मच गई है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, वह वेंटिलेटर पर हैं। वहीं, सासनी गेट क्षेत्र की अनारकली मोहल्ले की महिला का 8 मई से आगरा रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। एक निजी लैब के टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस जानकारी के बाद नर्सिंग होम में भर्ती अन्य मरीजों व स्टाफ को क्वारंटीन कर सैंपलिंग कराई जा रही है। क्षेत्र सील कर दिया गया है। वहीं, विधायक ठा. दलवीर सिंह के पड़ोसी दवा कारोबारी की कॉलोनी 400 मीटर एरिया में सील कर दी गई है।
विज्ञापन

अवंतिका फेज वन व निजी हॉस्पिटल का एरिया 400 मीटर में सील कर सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। दवा कारोबारी व महिला के परिजन एवं संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर जांच के लिए नमूना लिया जा रहा है। महिला को निजी हॉस्पिटल से हटाकर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। हॉस्पिटल को सील कर संचालक को नोटिस दिए जाने की तैयारी है। निजी हॉस्पिटल के चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों का नमूना जांच के लिए लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्रभूषण सिंह, डीएम
--कोरोना मीटर--
- 59 मरीज अब तक पाए गए शहर में संक्रमित
- 26 मरीज स्वस्थ होकर पहुंच गए हैं अपने घर
- 03 मरीजों की शहर में अब तक मौत हो चुकी
- 30 मरीज अभी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं
- 02 मरीज शहर के दिल्ली में पा रहे हैं उपचार

आगरा रोड स्थित अस्पताल में महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर पहुंची टीम।

आगरा रोड स्थित अस्पताल में महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर पहुंची टीम। - फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed