फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There is a procession of thieves against Modi-Yogi: Mahendra Nath Pandey

मोदी-योगी के खिलाफ चोरों की बारात है: महेंद्र नाथ पांडेय

Thu, 07 Feb 2019 01:09 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 07 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
There is a procession of thieves against Modi-Yogi: Mahendra Nath Pandey
mahendra nath pandey
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बुधवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश एक पिछड़ा राज्य बनकर रह गया था। लेकिन मोदी योगी के काल में उत्तर प्रदेश अब मुख्य भूमिका में आ गया है। देश के प्रधानमंत्री यूपी के काशी से सांसद बनकर राज्य का गौरव बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी और योगी ने देश प्रदेश को बहुत कुछ दिया लेकिन विरोधियों ने कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बहुत पहले उन्होंने एक फिल्म देखी थी चोरों की बारात। उस नाम का आज मतलब बहुत अच्छे से समझ में आ रहा है। आज मोदी और योगी के खिलाफ चोरों की बारात इकट्ठा हो गई है। मेरी बूथ अध्यक्षों से अपील है कि वह ऐसे चोरों की बारात पर ताला लगा दें। उन्होंने कहा कि यह जो गठबंधन है यह ठगबंधन है। यह बेमेल है। इनकी विचारधारा अलग है। इनके अपने अपने हित हैं जो आपस में टकराते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गठबंधन के बाद इनकी पार्टियों के कार्यकर्ताओं के दिल नहीं मिले हैं। बल्कि पार्टियों के मालिकों के दिल मिले हैं। वह भी दिखावे के लिए। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कहा कि यहां पर ब्रज प्रांत के 14 जिलों से 22 हजार बूथों के बूथ अध्यक्ष, पांच हजार सेक्टर प्रभारी सहित 30 हजार कार्यकर्ता मौजूद है। कानपुर, अवध और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद यह ब्रज क्षेत्र में चौथा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन है। इसके बाद उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों को संकल्प दिलाया और मेरा बूथ सबसे मजबूत के आह्वान पर काम करने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed