{"_id":"6692705f22415c5e790c49a9","slug":"theft-of-money-and-jewelery-from-the-house-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सोते रहे परिवार के लोग, चोर नकदी और सोने के आभूषण लेकर हुए नौ दो ग्यारह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सोते रहे परिवार के लोग, चोर नकदी और सोने के आभूषण लेकर हुए नौ दो ग्यारह
Sat, 13 Jul 2024 05:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:48 PM IST
सार
रात्रि में चोर घर के पीछे खड़े नीम के पेड़ से चढ़कर सीढ़ियों के रास्ते घर में प्रवेश कर गए।परिवार के सदस्य सोते रहे और चोर घर से एक लाख 10 हजार रुपये व करीब तीन तोले सोने के आभूषण चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
चोरी के बाद मकान में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : संवाद
विस्तार
इगलास में अलीगढ़ रोड पर स्थित न्यू शिवदान नगर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी व ज्वेलरी पार कर दी। घटना के समय परिवार के लोग सोते रहे, उन्हें चोरों के घर में घुसने की भनक तक नहीं लगी। पीड़ित ने एक लाख रुपये व तीन तोले सोना चोरी होना बताया है।
विज्ञापन
न्यू शिवदान नगर निवासी सुनील शर्मा पुत्र बंगाली बाबू मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं। 12 जुलाई की रात्रि सभी परिजन घर में सो रहे थे। सुबह चार बजे पत्नी जागी तो कमरे का सामान फैला हुआ था। सूटकेश से रुपये व ज्वेलरी गायब थी। सुनील शर्मा ने बताया कि रात्रि में चोर घर के पीछे खड़े नीम के पेड़ से चढ़कर सीढ़ियों के रास्ते घर में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन
परिवार के सदस्य सोते रहे और चोर घर से एक लाख 10 हजार रुपये व करीब तीन तोले सोने के आभूषण चुरा ले गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र दे दिया है।
विज्ञापन