फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Younger brother was shot when he denied to drink alcohol

अलीगढ़ः शराब पीने के लिए मना किया तो छोटे भाई को मार दी गोली

Sat, 11 Dec 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The Younger brother was shot when he denied to drink alcohol
कोतवाली क्षेत्र के गांव उटवारा में शराब पीने से मना करने पर भाई ने भाई को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी धर्मवीर के दो बेटे रंजीत और आकाश की शनिवार को बारात जानी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान शुक्रवार सुबह से ही धर्मवीर के ताऊ के बेटे नौहबत पुत्र मोहन लाल ने शराब पीली।
विज्ञापन

जिसका उसके भाई चंद्रपाल ने विरोध किया तो नौहबत तमंचा लेकर आ गया और छोटे भाई चन्द्रपाल को गोली मार दी। गोली चन्द्रपाल के सिर में लगी। शादी में शामिल होने आए उनके फूफा बिजेन्द्र सिंह के छर्रे लगे हैं। चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खैर सीएचसी पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने चन्द्रपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने बताया आरोपी नौहबत को तंमचा सहित गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के बेटे पुष्पेन्द्र कुमार की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed