फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The village of Dulhan was sealed, Barat returned from Prayagraj without a trip

दुल्हन का गांव था सील, बिना विवाह के बाहर से लौटी बरात

Sun, 14 Jun 2020 02:16 AM IST
राजेश सिंह ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 14 Jun 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
The village of Dulhan was sealed, Barat returned from Prayagraj without a trip
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
नगर के मोहल्ला चौधरियान से प्रयागराज गई बरात को दुल्हन का गांव सील मिलने से बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस ने गांव में घुसने से पहले ही बरात को लौटा दिया। अतरौली पहुंचने पर बरात में शामिल सभी लोगों की स्वास्थ्य की टीम ने थर्मल स्कैनिंग की। सभी को एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन



नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी एक युवक की प्रयागराज के गांव उरई पहाड़िया में ससुराल है। वह वहीं पर एक भट्टे पर मजदूरी करता है और पत्नी व दो बच्चों के साथ ससुराल में रहता है। युवक ने अपने दो छोटे भाइयों की शादी प्रयागराज के गांव मेंडुआपुर से तय कर ली थी। शादी दस जून को होनी थी।
विज्ञापन


बरात में दोनों दूल्हे, छोटा भाई व बुआ का लड़का निवासी निवाड़ी थाना नरौरा के साथ एक गाड़ी से नौ जून की सुबह रवाना हो गए। नौ जून की देर रात यह लोग उरई पहाड़िया पहुंचे। अगले दिन गाड़ी में युवक व उसकी पत्नी-बच्चों को लेकर शादी के लिए मेंड़ुआपुर रवाना हो गए। यह लोग मेंडुआपुर और उरई के निकट रास्ते में एक बाग के पास कुछ देर के लिए रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन



तभी वहां से गुजर रही पुलिस ने उनकी गाड़ी पर अलीगढ़ का नंबर देखा तो इनसे यहां आने के बाबत पूछताछ की। इन्होंने बताया कि मेंड़ुुआपुर शादी के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने इनको आगे जाने से मना कर दिया और कहा कि उस गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने से गांव को सील कर दिया गया है।

फिलहाल नहीं जा सकते। दुल्हन के परिवार के लोगों से भी इस बाबत मोबाइल पर बात की तो उन्होंने भी बाद में बरात लेकर आने को कहा। इससे बरात लौट आई। अब शादी की तिथि बाद में तय होगी।   


- बरात में गए लोगों के वापस लौटने पर थर्मल स्कैनिंग करा ली गई है। फिलहाल सब नोर्मल हैं। हालांकि बरात उस गांव तक पहुंचने से पहले ही लौट आई। बरातियों ने होटल आदि में रुककर खाना पीना खाया होगा, इसीलिए एहतियात के तौर पर परिवार के सभी नौ सदस्यों को होम क्वारंटीन ने किया गया है।
- डॉ. कुलदीप राजपुरी, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed