आई रिपोर्ट: ट्रांसफार्मर खराब था, इसलिए धमाके के साथ फटा, जेई-एसडीओ से होगा जवाब-तलब
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बिना जांच किए ही नौरथा गांव भेज दिया गया। इसमें जो जरूरी एलीमेंट लगाए जाने थे, वह भी नहीं लगाए गए थे। सेफ्टी उपकरण भी नहीं लगाए गए। किसी भी अधिकारी ने उस ट्रांसफार्मर को लगाने से पहले चेक नहीं किया। इसी वजह से यह हादसा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीती 26 अगस्त को अतरौली के गांव नौरथा में ट्रांसफार्मर फटने से एक किसान की मौत हो गई थी, उसकी पत्नी, बेटा और मवेशी बुरी तरह से झुलस गए थे। इस मामले की जांच में पता चला है कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर ही गांव में लगाया गया था। जिससे वो धमाके के साथ फटा और उसका खौलता तेल किसान, उसके परिवार और मवेशियों पर गिरा।
घटना के बाद किसान, उसकी पत्नी और बेटे को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया था, जहां किसान की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में अधीक्षण अभियंता रविकांत मिश्र द्वारा जांच समिति का गठन किया गया था। जिसकी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि जो ट्रांसफार्मर वहां लगाया गया था वह वर्कशॉप में ठीक से सही नहीं किया गया था। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर ही गांव भेज दिया गया था।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बिना जांच किए ही नौरथा गांव भेज दिया गया। इसमें जो जरूरी एलीमेंट लगाए जाने थे, वह भी नहीं लगाए गए थे। सेफ्टी उपकरण भी नहीं लगाए गए। किसी भी अधिकारी ने उस ट्रांसफार्मर को लगाने से पहले चेक नहीं किया। इसी वजह से यह हादसा हुआ। ट्रांसफार्मर घटना से एक सप्ताह पूर्व ही गांव में लगाया गया था। इसमें वर्कशॉप प्रभारी की लापरवाही मानी जा रही है। पूरे प्रकरण की जांच अधिशासी अभियंता जोगिंदर सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने की।
जेई और एसडीओ से भी मांगा जाएगा जवाब
गांव नौरथा के ग्रामवासियों ने लगातार चिंगारी उठने की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इस पर जल्द ही जेई और उपखंड अधिकारियों से भी जवाब-तलब किया जाएगा।
चीफ इंजीनियर का तबादला
अलीगढ़ में चीफ इंजीनियर पद पर तैनात सुबोध कुमार शर्मा का तबादला कर दिया गया है। उनको मुख्यालय भेज दिया गया है। उनकी जगह पंकज गोयल ने पदभार संभाला है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी।