फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The town is divided into six zones for the Bakrid

बकरीद के लिए शहर छह जोन में बांटा, कड़ी चौकसी

Fri, 01 Sep 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 01 Sep 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
The town is divided into six zones for the Bakrid
फ्लैग मार्च करते मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, आईजी डा. संजीव गुप्ता। - फोटो : Amar Ujala
बकरीद को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शहर को छह हिस्सों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक जोन के लिए एक प्रभारी बनाया गया है। साथ ही 30 सह प्रभारी और 400 सफाई कर्मचारी भी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा सात थाना क्षेत्रों में टेंपो सहित करीब 30 ड्राइवर कुर्बानी के अवशेष उठाने के लिए मौजूद रहेंगे। अवशेषों को खुले में फेंकना प्रतिबंधित रहेगा। दफनाने के लिए भी स्थल निर्धारित किए गए हैं। व्यवस्थाओं में समन्वय बनाने के लिए नगर निगम का कंट्रोल रूम तीन दिन सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर  सिटी सचिन कुमार, मुख्य अभियंता यशवंत कुमार, अधिशासी अभियंता रमाकांत राम, सहायक अभियंता अंतर सिंह, अवर अभियंता एन के कानोजिया, कर अधीक्षक सभापति यादव, राजेश यादव, अनुज, स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार, धर्मवीर सिंह, एहसन रब आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी और कमिश्नर पुराने शहर में पैदल घूमे

बकरीद को लेकर आईजी डॉ. संजीव गुप्ता और कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने पुलिस और प्र्रशासन के अधिकारियों के साथ पुराने शहर में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से वहां की समस्याएं पूछीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की। वहीं डीएम ऋिष्‍ाकेश भ्‍ाास्कर याशोद और एसएसपी राजेश पांडेय ने थ्‍ार्ड सर्किल के क्वार्सी और सिविल लाइन एरिया के मुस्लिम इलाकों में भ्रमण किया।

यह की गईं व्यवस्‍थाएं

- मुख्य मुख्य मार्गों जैसे शाहजमाल ईदगाह, हाथीपुल, जमिया उर्दू, दोदपुर, ऊपरकोट, जमालपुर आदि क्षेत्रों में कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण के लिए नौकाकार ट्रैक्टर, ट्राली व कूड़ेदान रखवाये गये हैं। 
- अवशेषों के पड़े होने अथवा आपात स्थिति से निपटने के लिये सभी सात थानों में टेंपो ड्राईवर मय गाड़ी उपकरणों के मुस्तैद रहेगें।
शहर में कुर्बानी को दृष्टिगत आवारा पशुओं विचरण पूर्णता प्रतिबंधित  है 
- ईदगाह, जामा मस्जिद, थाना देहली गेट, सब्जी मण्डी, हाथी पुल, जमालपुर ईदगाह, जीवनगढ़ ईदगाह आदि क्षेत्रों पर पानी के टैंकर खड़े कराने की व्यवस्था की है है
 - विद्युत आपूर्ति में बाधा को ध्यान में रखते हुये महत्वपूर्ण नलकूपों पर जेनरेटरों की व्यवस्था की गई है। 
- कुर्बानी के अवशेषों को दफनाने के लिए नगर निगम द्वारा स्लाटर हाउस रोड निकट कमेला के पास तथा जीवनगढ़ चिलकोरा क्षेत्र में बड़े बड़े गड्ढे खोदे गये हैं।

ईदगाह में नमाज सुबह 7.30 बजे 
शहर मुफ्ती मो. खालिद हमीद ने कहा है कि मुसलिम समाज जैसे पहले कुर्बानी देता आ रहा था, वैसे ही कुर्बानी दे सकता है। यह सुनने में आ रहा था कि भैंसे की कुर्बानी में परेशानी हो रही है तो ऐसा कुछ भी नहीं है। इस संबंध में प्रशासन से पूरी जानकारी की गई है और ऐसा कुछ भी नहीं है।


जो जानवर कुर्बानी के लिए लाए जा रहे हैं उनको लाते समय भी ध्यान रखा जाए कि कोई परेशानी नहीं हो। जिस वाहन से लाया जा रहा है उसमें क्षमता से ज्यादा न हों। पूरे कागजात आदि लेकर जानवर को वाहन में लेकर चलें। शहर मुफ्ती ने बताया कि ईदगाह में बकरीद के दिन सुबह 7.30 बजे, ऊपरकोट जामा मसजिद में 8 बजे और अली शाह में 8.30 बजे नमाज अदा होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed