फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The thieves took away 50 thousand rupees from an elderly woman

Aligarh News: बुजुर्ग महिला के 50 हजार रुपये ले गए टप्पेबाज, थमा गए कागज की गड्डी पर पांच सौ का नोट

Sun, 05 May 2024 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 05 May 2024 01:28 AM IST
सार

बैंक 50 हजार जमा करने गई बुजुर्ग महिला ने युवकों से फॉर्म भरने को कहा। युवकों ने महिला को बातों में लगाया और कागज की गड्डी पर पांच सौ रूपये के नोट लगाकर दे दिया। टप्पेबाज महिला के असली 50 हजार लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।

विज्ञापन
The thieves took away 50 thousand rupees from an elderly woman
टप्पेबाजों की शिकार वृद्ध महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

गभाना कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में रुपये जमा करने पहुंची एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर उनके पास मौजूद 50 हजार रुपये टप्पेबाज ले गए। जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन टप्पेबाजों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


गभाना निवासी मुनेश पाल सिंह की पत्नी सावित्री देवी ने 4 मई को एसबीआई शाखा से 50 हजार रुपये निकाले थे। इन रुपयों को वह पीएनबी में जमा करने गई थीं। बैंक के अंदर उन्हें मिले दो युवकों ने बातों में उलझा लिया। सावित्री देवी ने फार्म भरने के लिए उन युवकों से कहा।
विज्ञापन


इस पर दोनों ने स्वयं भी डेढ़ लाख रुपये जमा करने की बात कहते हुए बातों में उलझाकर उन्हें बाहर ले गए। इसके बाद रुमाल में कागज की गड्डी पर ऊपर पांच सौ रुपये लगाकर सावित्री देवी को पकड़ा दिया और उनके पास मौजूद 50 हजार रुपये लेकर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed