फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The teacher could not tell the number of enrolled students

अलीगढ़ः नामांकित छात्रों की संख्या नहीं बता सकी शिक्षिका

Wed, 22 Sep 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The teacher could not tell the number of enrolled students
सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) डॉ. पूरन सिंह ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में बालक पाठशाला संख्या 33, कन्या पाठशाला संख्या 30 व कन्या पाठशाला संख्या 21 का निरीक्षण किया, जिसमें तमाम कमियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान नामांकित विद्यार्थियों की संख्या शिक्षिका व शिक्षा मित्र नहीं बता सके।
विज्ञापन

डॉ. पूरन सिंह ने बालक पाठशाला संख्या 33 का निरीक्षण किया। कक्षा में बच्चे बातें कर रहे थे, तभी उन्होंने शिक्षिका कमल पाल सिंह से पूछा कि खड़े होकर क्या सोच रही हैं तो शिक्षिका ने कहा कि वह सोच रही हैं, उन्हें क्या पढ़ाना है। शिक्षक डायरी पर पाठ योजना नहीं थी। शिक्षा मित्र कुमार गौरव भी पढ़ा नहीं रहे थे। दोनों नामांकित विद्यार्थियों की संख्या नहीं बता सके। एडी बेसिक ने बीएसए को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी परिसर में कन्या पाठशाला संख्या 30 व कन्या पाठशाला संख्या 21 भी संचालित है। कन्या पाठशाला संख्या 30 में शिक्षिकाओं ने बताया कि पूर्व में 181 नामांकन थे, जो अब 152 है। इस सत्र में 47 नए दाखिले हुए हैं। प्रधानाध्यापिका तृप्ति वार्ष्णेय ने बताया कि 30 बच्चे पलायन कर गए । इसलिए स्कूल बैग रखे हैं। उन्होंने जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एमडीएम वितरण की व्यवस्था देखी गई, जो कोविड-19 की गाइड लाइंस के विपरीत था। विद्यालय में लंबी घास उग गई है। छत, दीवारों पर सीलन थी। डॉ. पूरन सिंह ने बीएसए को तीन दिवस में कार्रवाई कर जांच आख्या सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed