फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The taste of Aligarh potatoes abroad

Potato: विदेशियों को भा रहा अलीगढ़ के आलू का स्वाद, ईरान-दुबई व अमेरिका समेत विदेशों में बढ़ा निर्यात

Tue, 06 Jan 2026 01:04 PM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Jan 2026 01:04 PM IST
सार

अलीगढ़ से पहली बार मलबरी ब्यूटी, कुफरी सूर्या, फ्राइ ओम, फ्राई सोना, सुपर सिक्स किस्म का आलू बहरीन को भेजा गया है। इसके अलावा गुयाना, ईरान, दुबई, ओमान, अमेरिका आदि देशों में अलीगढ़ का आलू निर्यात किया जा रहा है।

विज्ञापन
The taste of Aligarh potatoes abroad
बहरीन जाने के लिए कंटेनर में आलू लोड करते कर्मचारी - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ जिले का आलू विदेशियों को खूब भा रहा है। इसकी मांग भी लगातार बढ़ रही है। 5 जनवरी को ही एक कंटेनर (29 मीट्रिक टन) आलू अलीगढ़ से बहरीन भेजा गया है। वर्ष 2024-2025 की तुलना में इसका निर्यात 110 से बढ़कर 350 मीट्रिक टन पर पहुंच गया है। अभी इसमें करीब 20 प्रतिशत की और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


उप निदेशक उद्यान बलजीत सिंह ने बताया कि आलू के स्वाद, साइज और गुणवत्ता अच्छी होने के कारण इसकी मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही हैं। अन्य देशों के मुकाबले कीमत भी कम है, जिसकी वजह से यह वहां हाथों-हाथ बिक रहा है। निर्यात करने के लिए 10 व 25 किलोग्राम के दो हजार बोरों में पैक कर भेजा गया है। यह अच्छी किस्म का आलू पैदा होने से ही संभव हो सका है।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अलीगढ़ से पहली बार मलबरी ब्यूटी, कुफरी सूर्या, फ्राइ ओम, फ्राई सोना, सुपर सिक्स किस्म का आलू बहरीन को भेजा गया है। इसके अलावा गुयाना, ईरान, दुबई, ओमान, अमेरिका आदि देशों में अलीगढ़ का आलू निर्यात किया जा रहा है। इससे पहले 2024 में अलीगढ़ से 110 मीट्रिक टन आलू विदेश भेजा गया था। 2025-2026 में यह 350 मीट्रिक टन पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आलू की 16 किस्मों की हो रही पैदावार

जिले में करीब 30 हजार हेक्टेयर में आलू की 16 किस्मों की पैदावार हो रही है। इनमें चिप्सोना, कुफरी पुखराज, कुफरी मोहन, कुफरी गंगा, कुफरी ज्योति, कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी ख्याति, कुफरी बहार, कुफरी सूर्या, कुफरी 302 और कुफरी नीलकंठ, मलबरी ब्यूटी, कुफरी सूर्या, फ्राई ओम, फ्राई सोना, सुपर सिक्स प्रजाति शामिल हैं।

किसानों को भी भारी मुनाफा
निर्यातक जितेंद्र अवस्थी का कहना है कि भारतीय बाजार में आलू दो से तीन रुपये किलोग्राम बिक रहा है। विदेश में 80 से 100 रुपये किलोग्राम तक का भाव मिल रहा है। हालांकि वहां भेजने से पहले आलू की छंटाई करनी पड़ती है और 100 ग्राम से 250 ग्राम तक के आलू का निर्यात किया जाता है। छोटा आलू भारतीय बाजार में बिक जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed