फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The students were given a test in place of the other girls on board Prikrsha?

बोर्ड परीक्षाः छात्राओं के स्थान पर अन्य लड़कियां दे रहीं परीक्षा

Thu, 25 Feb 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 25 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
The students were given a test in place of the other girls on board Prikrsha?
यूपी बोर्ड परीक्षा में देहात के नकल माफिया ताल ठोंककर नकल करवा रहे हैं और प्रशासन इसे रोकने में असफल है। नकल माफिया काफी पहले से नकल के ठेके उठा चुके हैं और दूर-दूर से बाहरी लोग नकल के लिए आ रहे हैं। पूरे मेनेजमैंट के साथ माफिया अपने परीक्षा केंद्रों पर नकल कराकर प्रशासन को ठेंगा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


कई परीक्षा केंद्रों पर तो पथराव आदि की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।  यही नहीं परीक्षा केंद्रों पर अब तक दर्जन भर मुन्नाभाई भी पकड़े जा चुके हैं।

छात्रों की तो बात छोड़ दें, अब छात्राओं के स्थान पर भी दूसरी लड़कियां परीक्षा दे रही हैं। अतरौली में यही हुआ। वहां दो कक्ष निरीक्षक भी नकल कराते हुए पकड़े गए। इलाके के सीओ और एसडीएम ने इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा का अलीगढ़ में खूनी आगाज हुआ। शायद इसी वजह से सचल दस्ते नकल पकड़ने के नाम पर केवल लकीर पीट रहे हैं। डीआईओएस सर्वेश कुमार की अगुवाई में टीम ने जनकल्याण इंटर कॉलेज, दतावली में छापा मारकर एक नकलची पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उनकी टीम ने खैर में गायित्री देवी इंटर कॉलेज अरनी में मोबाइल फोन भी पकड़ा। एडीआईओएस ने बताया कि यह मोबाइल फोन सिम विहीन था। फिर भी इसे जब्त कर इस मामले में कक्ष निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश केंद्र व्यवस्थापक को दिए गए हैं। 


अतरौली संवाददाता के अनुसार  गांव शेखूपुर के हरदेवी स्कूल में दूसरी छात्राओं की जगह पेपर दे रही पांच लड़कियों व एक युवक को एसडीएम अमित कुमार और सीओ सोमदत्त शर्मा ने दबोच लिया। साथ ही स्कूल से दो कक्ष निरीक्षकों को भी पकड़ लिया। इससे वहां खलबली मच गई। इन सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक वीपी सिंह ने कक्ष निरीक्षक व छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed