फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The second phase of panchayat polls today

पंचायत चुनाव ः दूसरे चरण का मतदान आज

Tue, 13 Oct 2015 02:01 AM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के दूसरे चरण में मंगलवार आज लोधा, गोंडा और इगलास में मतदान होगा। 4 लाख 56 हजार 558 मतदाता 1820 प्रत्याशियों के भाग का फैसला करेंगे। जिसमें जिला पंचायत सदस्य के 179 और बीडीसी के 1641 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

विज्ञापन

चुनाव के लिये तीनों ब्लाकों को तीन सुपरजोन, छह जोन एवं 43 सेक्टरों में बांटा गया है। चुनाव के लिये पोलिंग पार्टिंयां सोमवार को रवाना हो गई। पुलिस प्रशासन ने दूसरे चरण को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने का प्लान तैयार कर लिया है जिससे कहीं भी व्यवधान न होने पाए।

विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में लोधा, इगलास एवं गोंडा ब्लाक के जिला पंचायत के 14 तो बीडीसी के 337 वार्ड प्रत्याशियों के निशाने पर होंगे। चुनाव के लिये 761 पोलिंग पार्टियां सोमवार को रवाना हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के 14 वार्डो में होने वाले इस प्रतिष्ठापरक चुनाव में सपा नेता तेजवीर गुड्डू, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सारस्वत समेत कई अन्य कद्दावरों की प्रतिष्ठा दांव पर है। वही दूसरी ओर बीडीसी पद के 1641 प्रत्याशियों में कांटे का मुकाबला है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed