{"_id":"612fd4df8ebc3e7a17772999","slug":"the-road-name-ram-will-be-named-the-devotee-of-ram-city-office-news-ali272099695","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः रामभक्त के नाम पर होगा राम नाम वाला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः रामभक्त के नाम पर होगा राम नाम वाला मार्ग
विज्ञापन
बातचीत करते डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रमुख संपर्क मार्ग के रूप में दर्ज रामघाट रोड का नाम रामभक्त पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर होगा। बुधवार को समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। साथ में जिले की सभी गड्ढायुक्त सड़कों को सितंबर से शुरू हो रहे अभियान में गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से डिप्टी सीएम को अवगत कराया।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अतरौली जाने से पहले कुछ देर सर्किट हाउस में रुके। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने जिले की सड़कों की मरम्मत आदि के लिए प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए कहा कि जल्द प्रस्ताव भेज दें। इस माह शुरू हो रहे अभियान में सभी सड़कें दुरुस्त होनी हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्य विभागीय परियोजनाओं की समीक्षा में जिले के प्रमुख संपर्क मार्ग रामघाट रोड का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से करने का प्रस्ताव तैयार करने और उसके जीर्णोद्धार का बजट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। संकेत दिए कि इस प्रस्ताव पर तत्काल मुहर लगेगी और काम शुरू कराया जाएगा। संकेत दिए कि कई बड़ी सड़कों व परियोजनाओं का शिलान्यास खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ आकर करेंगे। इस दौरान विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर व एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने भी कुछ प्रस्ताव उन्हें दिए, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए।
‘बाबूजी’ का कद बहुत बड़ा, काई आए या न आए
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ‘बाबूजी’ कल्याण सिंह का कद बहुत बड़ा है। किसी के आने या न आने से उनके कद में कोई कमी नहीं आएगी। वे सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को पार्टी की ओर से न्यौता जाने और उनके न आने के सवाल पर उन्होंने यह जवाब दिया।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि विभागीय परियोजनाओं की समीक्षा की गई है, जिसमें कई सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन महत्वपूर्ण सड़कों के साथ राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बसपा में बाह्मण सम्मेलन के सवाल पर उन्होंने कहा कि मौसम के हिसाब से आचरण होता है, जनता सब समझती है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के स्वभाव से कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 सितंबर से प्रदेश में गड्ढा मुक्त सड़क का अभियान चलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के निधन के बाद आज गांव-गांव उनके सुशासन की चर्चाएं हैं। यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है और उसी क्रम में आज हम यहां श्रद्धांजलि देने आए हैं।